फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Woman falls while horse riding on Ridge Maidan, seriously injured

Shimla: रिज मैदान पर घुड़सवारी के दौरान बिदकी घोड़ी, सवार युवती गिरकर घायल, देखें वीडियो

Tue, 10 Feb 2026 03:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Feb 2026 03:42 PM IST
सार

रिज मैदान पर मंगलवार को अचानक एक घोड़ी बिदक पड़ी। घोड़ी के बिदकते ही इस पर सवार युवती नीचे गिर पड़ी। 

विज्ञापन
Woman falls while horse riding on Ridge Maidan, seriously injured
रिज पर घोड़ा अचानक हुआ बेकाबू। - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मंगलवार को अचानक एक घोड़ी बिदक पड़ी। घोड़ी के बिदकते ही इस पर सवार युवती नीचे गिर पड़ी। एकाएक हुए इस घटनाक्रम के बाद माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। घटना के बाद युवती को नगर निगम की गाड़ी में आईजीएमसी भेजा गया। राजधानी में यह मामला दोपहर बाद रिज मैदान पर पेश आया। यहां पर एक युवती घोड़ी की सवारी कर रही थी कि इसी बीच घोड़ी बिदक गई और सवार युवती सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई। रिज पर घूम रहे लोगों ने युवती को किसी तरह संभाला।

विज्ञापन


Trending Videos

घटना के बाद मेयर सुरेंद्र चौहान और डिप्टी मेयर उमा कौशल को घटना की सूचना मिली और वह भी मौके पर आए। घटना के बाद महापौर सुरेंद्र चौहान घोड़ा संचालकों पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि अगर घोड़ी बीमार है तो इसे यहां पर न लाया जाए। वहीं आईजीएमसी के डॉक्टरों के मुताबिक युवती की हालत स्थिर है, किसी तरह की गंभीर चोटें नहीं आई हैं। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि रिज पर घोड़ों का संचालन कर रहे संचालकों के लाइसेंस जांचने के निर्देश दिए हैं। किसी भी सूरत में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed