फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Woman dies after inhaling gas from angithi in chamba himachal pradesh

चंबा: अंगीठी जलाकर सोया था परिवार, कोयले की गैस से महिला की मौत, पति और बच्चा गंभीर

Sat, 10 Dec 2022 02:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चुवाड़ी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चुवाड़ी (चंबा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 10 Dec 2022 02:05 PM IST
सार

परिवजन रात को अपने कमरे में अंगीठी में कोयले जलाकर सोए थे। सुबह तीनों बेसुध हालत में कमरे में पड़े थे। परिजनों ने अपने स्तर पर उन्हें उठाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Woman dies after inhaling gas from angithi in chamba himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बंद कमरे में कोयले की गैस के कारण महिला की मौत हो गई, जबकि छह माह का बच्चा टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। महिला के पति को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि पुलिस मौत के असल कारणों को पुख्ता करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। महिला की पहचान सपना (23) पत्नी बबलू निवासी गांव कथियाडू पंचायत काहरी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


सभी परिवजन वीरवार रात को अपने कमरे में अंगीठी में कोयले जलाकर सोए थे। शनिवार सुबह तीनों बेसुध हालत में कमरे में पड़े थे। परिजनों ने अपने स्तर पर उन्हें उठाने का प्रयास किया। महिला के पति को तो होश आ गया, लेकिन महिला की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने इसकी सूचना महिला के मायके वालों को दे दी। साथ ही बच्चे को उपचार के लिए सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया, जहां से उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही चुवाड़ी थाना से पुलिस टीम रात को कथियाडू गांव पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया। महिला के पति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने इस मामले में मायका पक्ष के बयान लिए हैं। अचानक हुई महिला की मौत को लेकर मायका पक्ष हैरान है। इसलिए पुलिस इस मामले में निष्पक्ष जांच करने के लिए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। महिला के शरीर से बिसरे का सैंपल लेकर फोरेंसिक लैब धर्मशाला भेजा गया है, जहां से रिपोर्ट आने पर पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उप अधीक्षक डलहौजी हेमंत ठाकुर ने बताया कि यह प्रारंभिक जांच में यह हादसा कोयले की गैस में हुआ नजर आ रहा है। पुलिस इस मामले में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। उस रिपोर्ट में महिला की मौत के कारणों का सही पता लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed