फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   woman congress protested against increasing inflation in shimla

हिमाचल महिला कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 17 Feb 2021 06:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Feb 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
woman congress protested against increasing inflation in shimla
महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल महिला कांग्रेस ने बुधवार को देश में पेट्रोल-डीजल और गैस सिलिंडरों के बढ़ते दामों पर रोष प्रकट करते हुए प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर महिलाओं ने केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया। राजधानी शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से लोअर बाजार होते हुए महिला कांग्रेस ने पुराने बस स्टैंड पर अपना रोष प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने इस दौरान बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र की भाजपा सरकार को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि आज देश में इनकी नीतियों से अर्थव्यवस्था पूरी तरह अस्तव्यस्त होकर रह गई है। तेल कंपनियां लोगों को लूट रही हैं। केंद्र सरकार इस लूट से अपना खजाना भरने में लगी है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

भाजपा ने आज देश को बरबाद करके रख दिया है। चंदेल ने कहा कि आज प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई से लोगों का जीवन यापन बहुत मुश्किल होता जा रहा है। प्रदेश सरकार ने कोरोना काल में भी किसी को कोई राहत नहीं दी। प्रदेश में उद्योग धंधे बंद पड़े हैं। किसी भी वर्ग को कोई भी राहत नहीं दी गई। प्रदेश सरकार विकास के नाम पर अपने खर्चे चलाने के लिए ऋण पर ऋण लिए जा रही है। कांग्रेस प्रदेश में भाजपा की जनविरोधी नीतियों का अब सड़कों पर उतर कर जबरदस्त विरोध करेगी। प्रदर्शन में प्रभा वर्मा, श्यामा, शशि ठाकुर, वृंदा सिंह, शांता राजटा, जैनी प्रेम, लीला शर्मा, पुष्पा शोभटा, कमलेश ठाकुर, कमला वर्मा, रीता, हीरा श्याम, निर्मला, रिंकू, सत्या वर्मा के सहित कई अन्य महिलाएं शामिल हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed