{"_id":"66fff45fbdbd699fc2000b46","slug":"woman-bitten-by-stray-dogs-admitted-to-hospital-shimla-news-c-19-sml1001-419813-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: लावारिस कुत्तों ने महिला को \nकाटा, अस्पताल में कीं भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: लावारिस कुत्तों ने महिला को काटा, अस्पताल में कीं भर्ती
विज्ञापन
राजधानी के लोअर कैथू की घटना
महिला की दाईं टांग पर हुए हैं गहरे घाव
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के कैथू वार्ड में शुक्रवार शाम लावारिस कुत्तों ने एक महिला पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। महिला की दाईं टांग पर कुत्तों ने गहरे घाव कर दिए हैं।
गंभीर हालत में महिला को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया जहां इसे भर्ती कर लिया है। कैथू वार्ड की पार्षद कांता सुयाल के अनुसार यह महिला मीनू लोअर कैथू में रहती हैं। शाम करीब 3:30 बजे घर के पास पैदल चल रही महिला पर अचानक चार कुत्तों ने हमला कर दिया। महिला के चीखने पर बाकी लोग घरों से बाहर निकले। महिला ने किसी तरह खुद को कुत्तों के चंगुल से छुड़वाया। महिला की टांग में गहरे घाव हो गए हैं। इससे काफी खून बह गया। महिला की हालत गंभीर होता देख स्थानीय लोग इसे डीडीयू अस्पताल ले गए। यहां इसे भर्ती कर लिया है। पार्षद के अनुसार इस क्षेत्र में लावारिस कुत्तों का यह झुंड कई दिन से लोगों पर हमले कर रहा है। नगर निगम को कई बार इस बारे में शिकायतें दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। पार्षद ने नगर निगम को यहां रिहायशी इलाके से दूर फीडिंग सेंटर बनाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन वह भी आज तक नहीं बना।
50 से ज्यादा मामले आ रहे हर माह
शहर में हर महीने कुत्तों के काटने के 50 से ज्यादा मामले आ रहे हैं। एक हफ्ते में 20 से ज्यादा लोग उपचार के लिए अस्पतालों में पहुंचे हैं। तीन दिन पहले भट्ठाकुफर और लोअर ढली में भी लावारिस कुत्तों ने एक व्यक्ति और बच्चे को लहूलुहान कर दिया था। निगम रोजाना शिकायतें मिलने के बावजूद सिर्फ इनकी नसबंदी तक सीमित है। निगम का कहना है कि नियमानुसार ही लावारिस कुत्तों को पकड़ा जा सकता है। पकड़ने के बाद इन्हें वापस उसी जगह छोड़ना पड़ता है।