फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Woman and her daugher killed as Wall collapse on labour cottage at baddi.

झुग्गियों पर ढही चारदीवारी, मलबे में दबने से मां-बेटी की मौत

Sat, 23 Jul 2016 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बददी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बददी (सोलन) Updated Sat, 23 Jul 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
Woman and her daugher killed as Wall collapse on labour cottage at baddi.
झुग्गी में सो रही मां बेटी की मलबे में दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बददी के बिल्लावाली में बारिश के दौरान शुक्रवार सुबह करीब 3.30 बजे अवैध झुग्गियों पर एक भवन की चारदिवारी और उसके साथ लगा ईंटो का चटठा आ गिरा।

विज्ञापन


एक झुग्गी में सो रही मां बेटी की मलबे में दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा अर्जुन गंभीर रूप से घायल हुआ है। जबकि अन्य झुग्गियों के लोग बाल बाल बचे हैं।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से धारा 336, 337 व 304ए लापरवाही के चलते हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच आंरभ कर दी गई है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार बद्दी ने मौके का दौरा करते हुए पीड़ित परिवार को 10-10 हजार रूपए फौरी राहत प्रदान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां बेटी ने मौके पर ही तोड़ा दम

Woman and her daugher killed as Wall collapse on labour cottage at baddi.
दीवार के अलावा इंटें भी झुग्गियों पर जा गिरी। - फोटो : अमर उजाला

नियमानुसार चार-चार लाख की आगामी राहत राशि देने के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने मृतकों की पहचान सावित्री उम्र 40, बेटी मीना उम्र 12 निवासी गांव नंगला जिला चंदौसी यूपी के रूप में की है।

पुलिस के अनुसार हादसा रात हुई बारिश के कारण चार दीवारी गिरने से हुआ है। सूचना के तहत बिल्लावाली में एक निजी जमीन पर व्यवसायिक भवन की चार दीवारी के साथ सात-आठ झुग्गियां में से कैलाश की झुग्गी पर ईंटों व चार दीवारी का मलबा गिरा।

हादसे से पहले कैलाश अपनी पत्नी व दोनों बच्चों के साथ झुग्गी में सौ रहा था। सुबह जैसे ही वह शौच करने के लिए झुग्गी से बाहर निकला था और हादसा हो गया। डीएसपी गौरव सिंह ने कहा कि लापरवाही से दो लोगों की मौत का मामला दर्ज किया गया है।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Woman and her daugher killed as Wall collapse on labour cottage at baddi.
पुलिस मामले में चार दीवारी के मालिक व निजी जमीन के मालिक की ओर से लापरवाही को लेकर भी जांच कर रही है। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस मामले में चार दीवारी के मालिक व निजी जमीन के मालिक की ओर से लापरवाही को लेकर भी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मां-बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। जांच के आरोपियों को नामजद किया जाएगा।

तहसीलदार नारायण चौहान ने कहा कि फौरी राहत दी जा चुकी है। अग्रित राहत राशि को पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत 10 दिनों के भीतर परिवार के कानूनी हकदार को प्रदान कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed