{"_id":"66db0f193e9cf757df0f7c6b","slug":"with-much-fanfare-in-the-capital-celebrated-haritalika-teej-shimla-news-c-19-sml1001-405419-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: राजधानी में धूमधाम से \nमनाई हरितालिका तीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: राजधानी में धूमधाम से मनाई हरितालिका तीज
विज्ञापन
पति की लंबी आयु के लिए रखा व्रत
नेपाली एकता मंच ने टुटीकंडी में आयोजित किया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर में हरितालिका तीज का त्योहार शुक्रवार को मनाया गया। महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा। नेपाली एकता मंच की ओर से टुटीकंडी में हरितालिका तीज का त्योहार मनाया गया।
कार्यक्रम में उपमहापौर उमा कौशल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। हिमाचल नेपाली एकता मंच के अध्यक्ष पहल सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें नेपाली गीतों के अलावा बालीवुड के गानों पर नेपाली छात्र-छात्राओं और महिलाओं ने डांस किया। संजौली और कृष्णानगर में भी महिलाओं ने धूमधाम से हरितालिका तीज का त्योहार मनाया। महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। दिनभर व्रत रखा और पानी तक ग्रहण नहीं किया। इस त्योहार को विवाहित महिलाएं विशेष रूप से मनाती हैं और भगवान शिव तथा पार्वती की पूजा करती हैं। कार्यक्रम में महिलाएं लाल रंग के कपड़े पहनकर और सोलह शृंगार कर पहुंची थीं। शिमला जिला कमेटी और टुटीकंडी नगर कमेटी ने भी इसमें अपने अपना सहयोग दिया। इस अवसर पर नेपाली एकता मंच से जोखी राम, भोला केसी, शोभा राम, प्रेम महर, गणेश पुढ़ा, सलावनी शांति पुढ़ा और फाल्मा चौहान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।