{"_id":"656732c8b09fe31d8f0908b3","slug":"winter-session-of-assembly-from-december-19-five-meetings-will-be-held-notification-issued-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Assembly Session: 19 दिसंबर से विधानसभा का शीत सत्र, पांच बैठकें होंगी, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Assembly Session: 19 दिसंबर से विधानसभा का शीत सत्र, पांच बैठकें होंगी, अधिसूचना जारी
Wed, 29 Nov 2023 06:18 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 29 Nov 2023 06:18 PM IST
सार
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि यह शीतकालीन सत्र पांच दिनों का होगा। इसमें पांच बैठकें होंगी।
विज्ञापन
राज्य विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य विधानसभा सचिवालय ने बुधवार को राज्यपाल की संस्तुति पर चौदहवीं विधानसभा के चतुर्थ सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि यह शीतकालीन सत्र पांच दिनों का होगा। इसमें पांच बैठकें होंगी। यह सत्र हर बार की तरह तपोवन धर्मशाला में होगा।
विज्ञापन
21 दिसंबर का दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किया गया है। सत्र 19 दिसंबर को 11:00 बजे होगा। अधिसूचना जारी होने के साथ ही अब सदस्य प्रश्नों से संबंधित सूचनाएं विधानसभा सचिवालय को ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यम से भेज सकते हैं।
विज्ञापन