फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Will the budget book's cell be empty this time too, MLAs did not send their priorities

क्या इस बार भी खाली रहेंगे बजट बुक के खाने, विधायकों ने नहीं भेजीं प्राथमिकताएं

Fri, 14 Feb 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Feb 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Will the budget book's cell be empty this time too, MLAs did not send their priorities
सांकेतिक तस्वीर

क्या बजट बुक के खाने इस बार भी योजना विभाग को खाली रखने पड़ेंगे? यह सवाल इसलिए खड़ा हुआ है कि इस बार भी सभी विधायकों ने योजना विभाग को अपनी प्राथमिकताएं नहीं भेजी हैं। विधायकों से सड़क, पेयजल और सिंचाई की दो-दो स्कीमें मांगी गई थीं, मगर यह सभी विधायकों से नहीं मिली हैं। बजट बुक के छपने से पहले योजना विभाग इन प्रस्तावित योजनाओं का इंतजार कर रहा है। इनका वित्तपोषण नाबार्ड से किया जाता है। 

विज्ञापन


पिछले साल बजट बुक में योजना और वित्त विभाग को विधायकों के नामों के आगे बहुत से खाने खाली छोड़ने पडे़ थे। विधायकों दो-दो वास्तविक नई योजनाएं और दो-दो चालू योजनाएं मांगी गई थीं। यह सड़कों, पेयजल और सिंचाई के लिए मांगी गई थीं। वास्तविक नई योजनाएं वे हैं, जो पहली बार विधायक प्राथमिकता में डाली जा रही हैं और जिनके  लिए पहली बार बजट लाया जाना है। चालू योजनाएं वे हैं जिनका 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है, मगर जिन्हें धरातल पर उतारने के लिए बजट की जरूरत है।
विज्ञापन

 

छह मार्च को बजट पेश करेंगे सीएम जयराम ठाकुर 

इस बार भी निश्चित प्रारूप पर विधायकों से यह योजनाएं मांगी गई हैं, मगर यह कई विधायकों से नहीं मिल पाई हैं। प्रधान सचिव वित्त एवं योजना प्रबोध सक्सेना ने बताया कि यह देखा जा रहा है कि किन-किन विधायकों से प्राथमिकताएं नहीं मिली हैं। बजट बुक में प्राथमिकताओं को छापा जाना सुनिश्चित किया जाएगा। 

 प्रधान सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बजट भाषण के प्रारूप पर चर्चा के लिए भी गुरुवार को एक बैठक बुलाई। इसमें इस प्रारूप पर लंबी चर्चा की गई है। इसके लिए बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को बुलाया। बतौर वित्त मंत्री मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने कार्यकाल का तीसरा बजट छह मार्च को पेश करेेंगे। बजट सत्र 25 फरवरी को शुरू होने जा रहा है। यह सत्र एक अप्रैल तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed