फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   will expedite formalities for setting up NDRF battalion: Jairam

एनडीआरएफ बटालियन स्थापित करने की औपचारिकताओं में तेजी लाएंगे: जयराम

Mon, 11 Jan 2021 06:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Jan 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
will expedite formalities for setting up NDRF battalion: Jairam
सीएम जयराम और एनडीआरएफ के कमांडेंट बलजिंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी जिले के बल्ह में एनडीआरएफ बटालियन के मुख्यालय की स्थापना के लिए भूमि चिह्नित करने और हस्तांतरित करने संबंधी सभी आवश्यक औपचारिकताओं में तेजी लाई जाएगी। जयराम ने एनडीआरएफ के कमांडेंट बलजिंद्र सिंह और प्रदेश सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग को इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने और वन विभाग को एफसीए स्वीकृति शीघ्र लेने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और आपदाओं के प्रति संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए राज्य के लिए नई एनडीआरएफ 14वीं बटालियन को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि यह प्राकृतिक आपदाओं के समय त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करेगी। इस अवसर पर मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व आरडी धीमान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जेसी शर्मा, विशेष सचिव राजस्व सुदेश मोक्टा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


छह स्थानों पर एनडीआरएफ क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र स्थापित किए जाएंगे
सीएम ने कहा कि प्रदेश में लगभग छह स्थानों पर एनडीआरएफ क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र स्थापित किए जाएंगे। किसी भी प्रकार के रासायनिक खतरे से निपटने के लिए बद्दी में एक कंपनी स्थापित की जाएगी, क्योंकि इस क्षेत्र में अधिकांश औद्योगिक कारखाने हैं। कमांडेंट बलजिंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को फोर्स की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed