फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Where will Himachal govt sit 389 new panchayats to be formed in January

जनवरी में गठित होने वाली 389 नई पंचायतों को कहां बैठाएगी हिमाचल सरकार

Sun, 20 Dec 2020 12:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 20 Dec 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
Where will Himachal govt sit 389 new panchayats to be formed in January
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

 जनवरी में गठित होने वाली 389 नई ग्राम पंचायतों की समिति को हिमाचल प्रदेश सरकार कहां बैठाएगी, इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। इन नई ग्राम पंचायतों के लिए भवन निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हुई है। विभाग अभी तक यह फैसला भी नहीं ले पाया है कि अगर इन पंचायतों के लिए किराये के भवन लेने होंगे तो इसके बजट का प्रावधान कैसे होगा।

विज्ञापन


प्रदेश में पंचायती राज के तहत 3615 ग्राम पंचायतों के चुनाव जनवरी में होने जा रहे हैं। इसी के तहत प्रदेश भर में बनाई गई 389 नई ग्राम पंचायतों की समिति का गठन भी होगा। पंचायती राज ने आनन फानन में नई पंचायतों के गठन की अधिसूचना तो जारी कर दी लेकिन नई समिति के स्टाफ, फर्नीचर और भवन की अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। विभाग को यह भी पता नहीं है कि पंचायतों के गठन के बाद समिति को किराये के भवन में बैठाना है या किसी सामुदायिक भवन में।  
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश में पंचायत सचिवों के 239 पदों के लिए 17 जनवरी तक आवेदन मांगे गए हैं, जिसके लिए एचपीयू इनकी परीक्षा लेगा। जिला स्तर पर जिला परिषद की ओर से इनकी भर्तियां की जाएंगी। लेकिन इन पदों के लिए जनवरी 17 तक आवेदन मांगे गए हैं जबकि जनवरी में ही पंचायत समितियों का गठन होगा। डीपीओ शशि बाला ने बताया कि जिला उपायुक्त ने ग्राम पंचायत भवनों के निर्माण के लिए बीडीओ को आदेश दे दिए हैं। जब जमीन का चयन हो जाएगा, उसके बाद 14वें वित्तायोग के तहत भवन निर्माण के लिए राशि जारी कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल अस्थायी व्यवस्था की जाएगी 
विभाग की तरफ से अभी तक भवनों के किराये के लिए बजट का प्रावधान नहीं किया गया है। पंचायत समिति गठन होने के बाद संबंधित क्षेत्र के सामुदायिक भवन में भी कार्य चलाया जा सकता है। भवनों का निर्माण होने तक अस्थायी तौर पर व्यवस्था की जाएगी। 
- केवल शर्मा, उप निदेशक पंचायती राज  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed