फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   When the students started leaving the school, the parents kept the teacher at their own expense in mandi

Mandi Himachal: विद्यार्थी स्कूल छोड़कर जाने लगे तो अभिभावकों ने अपने खर्च पर रख लिया शिक्षक

Mon, 29 Aug 2022 09:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Aug 2022 09:35 PM IST
सार

धार  पंचायत के धुआं देवी प्राथमिक स्कूल में अभिभावकों को अपने खर्च पर शिक्षक की तैनाती करनी पड़ी है। प्रति विद्यार्थी 100-100 हर माह शिक्षक को दिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
When the students started leaving the school, the parents kept the teacher at their own expense in mandi
धार पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को सौंपा ज्ञापन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सदर विधानसभा की धार पंचायत के धुआं देवी प्राथमिक स्कूल में अभिभावकों को अपने खर्च पर शिक्षक की तैनाती करनी पड़ी है। प्रति विद्यार्थी 100-100 हर माह शिक्षक को दिए जा रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि बार-बार मांग के बाद भी स्कूल में शिक्षक की तैनाती नहीं की गई। स्कूल में तीन साल से एक ही शिक्षक सेवाएं दे रही है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शिक्षक की तैनाती न होने से कई बच्चे स्कूल छोड़कर चले गए। पहले यहां 60 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। मौजूद समय में यह संख्या 40 रह गई है। जब सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से कुछ नहीं किया गया तो बच्चों की शिक्षा के लिए अभिभावकों ने अपने खर्च पर स्कूल में अध्यापक की तैनाती कर ली। अभिभावकों ने सरकार और विभाग से अपील की है कि स्कूल में शिक्षकों की तैनाती की जाए, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इधर, प्राथमिक शिक्षा उप निदेशक अमर नाथ राणा ने बताया कि जल्द दूूसरे शिक्षक की तैनाती भी स्कूल में होगी।

विज्ञापन


अभिभावकों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, तैनाती की मांग
सोमवार को धार पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को डीसी अरिंदम चौधरी को ज्ञापन सौंपकर प्राथमिक पाठशाला धुआं देवी में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई। अधिवक्ता दीपक शर्मा की अगुवाई में जिलाधीश को सौंपे ज्ञापन में लोगों ने कहा कि धार पंचायत की प्राथमिक पाठशाला धुंआ देवी में पिछले करीब तीन साल से एक ही अध्यापक सेवारत है। इस कारण वहां विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बच्चों का भविष्य अंधकारमय देखकर अभिभावक परेशान हैं। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों का भविष्य संवारने के लिए अपने स्तर पर एक अन्य अध्यापक की तैनाती करनी पड़ी है। जिसके मानदेय के लिए सभी अभिभावक प्रति बच्चा 100 रुपये प्रति माह दे रहे हैं। अभिभावकों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि शीघ्र इस स्कूल में अध्यापकों की तैनाती करवाने के लिए शिक्षा विभाग को निर्देश जारी करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed