फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   wheat procurement at centre now through Token system in himachal

टोकन सिस्टम से होगी अब केंद्रों पर गेहूं की खरीद

Thu, 13 May 2021 10:57 AM IST
Krishan Singh आशुतोष डोगरा,अमर उजाला ऊना
आशुतोष डोगरा,अमर उजाला ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 May 2021 10:57 AM IST
सार

कोरोना से बचाव और किसानों का समय बचाने के लिए एफसीआई ने गेहूं खरीद केंद्रों पर टोकन सिस्टम शुरू किया है। 

विज्ञापन
wheat procurement at centre now through Token system in himachal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एफसीआई (फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) विक्रय केंद्रों पर टोकन सिस्टम से गेहूं की खरीद करेगा। खरीद केंद्रों में भीड़ कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे किसान को केंद्र पर जाकर अपनी बारी का इंतजार नहीं करना होगा। एफसीआई की तरफ से टोकन पर दिए गए तय दिन पर उक्त किसान से पैदावार खरीदी जाएगी। कोरोना से बचाव और किसानों का समय बचाने के लिए एफसीआई ने गेहूं खरीद केंद्रों पर टोकन सिस्टम शुरू किया है। 

विज्ञापन


इस बार जिले केे अधिकतर किसान बाहरी राज्यों में जाने के बजाय नजदीक के खरीद केंद्र में अपने उत्पाद को बेचने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में खरीद केंद्रों में किसानों की आमद बढ़ रही है और कोरोना से बचाव के लिए सरकार की तरफ से बनाई गई एसओपी के पालन में दिक्कतें आती हैं। इस सिस्टम में किसान को अपनी उपज को केंद्र तक लाने से पहले केेंद्र पर तैनात अधिकारी से एक टोकन लेना होगा।
विज्ञापन


इस टोकन पर केंद्र पर उत्पाद लाने के लिए दिन अंकित किया जाएगा। उक्त किसान को टोकन पर दिए गए दिन पर ही अपनी उपज को बेचने के लिए लाना होगा। किसान नजदीक के बिक्री केंद्र में गेहूं की पैदावार लेकर पहुंच रहे हैं। इस कारण कई बार केंद्रों पर भीड़ अधिक हो जाती है। उपनिदेशक कृषि विभाग अतुल डोगरा ने बताया कि टोकन सिस्टम से केेंद्र पर भीड़ कम जमा होगी और किसान का काम भी तय समय होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड नियमों का पालन करें किसान
एफसीआई की तरफ से खोले गए खरीद केंद्रों पर कोविड नियमों की सख्ती से पालना करने निर्देश दिए हैं। केंद्र पर जाने से पहले मास्क के प्रयोग करने और सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। कोरोना काल के चलते इस बार किसान बाहरी राज्यों में जाने से बजाय इन खरीद केेंद्रों पर ही अपना उत्पादन बेच रहे हैं। इस दौरान केंद्र पर विशेष रूप से सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed