फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Wellness Center will relieve mental stress of youth, Joint effort of IIT Mandi and HPGA

मंडी: युवाओं का मानसिक तनाव दूर करेगा वेलनेस सेंटर, आईआईटी मंडी और एचपीजीए का संयुक्त प्रयास

Fri, 06 May 2022 02:16 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 May 2022 02:16 AM IST
सार

आईआईटी प्रबंधन और हिमाचली प्रवासी ग्लोबल एसोसिएशन (एचपीजीए) संयुक्त प्रयास से कैंपस में वेलनेस सेंटर खोलेगी। इसमें विद्यार्थी विशेषज्ञों से परामर्श ले सकेंगे। पढ़ाई के कारण डिप्रेशन और अन्य रोगों के शिकार युवाओं के इलाज के लिए आर्थिक मदद की जरूरत पड़ी तो विदेशों में बसे भारतीय एचपीजीए के माध्यम से सहायता करेंगे। 

विज्ञापन
Wellness Center will relieve mental stress of youth, Joint effort of IIT Mandi and HPGA
आईआईटी मंडी । - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी में युवाओं को मानसिक तनाव दूर करने के गुर सिखाए जाएंगे। आईआईटी प्रबंधन और हिमाचली प्रवासी ग्लोबल एसोसिएशन (एचपीजीए) संयुक्त प्रयास से कैंपस में वेलनेस सेंटर खोलेगी। इसमें विद्यार्थी विशेषज्ञों से परामर्श ले सकेंगे। पढ़ाई के कारण डिप्रेशन और अन्य रोगों के शिकार युवाओं के इलाज के लिए आर्थिक मदद की जरूरत पड़ी तो विदेशों में बसे भारतीय एचपीजीए के माध्यम से सहायता करेंगे। आईआईटी के शोध आम जनता के लिए उपयोगी बनाने में भी विदेशी भारतीय मदद करेंगे। 

विज्ञापन


आईआईटी मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर ने बताया कि अभी यह योजना आरंभिक स्टेज में है। हिमाचली प्रवासी ग्लोबल एसोसिएशन के साथ वेलनेस सेंटर खोलने पर चर्चा हुई है। यह संस्थान का सपना है। हिमाचल प्रदेश के प्रवासी भारतीयों के साथ इस तरह के सहयोग से सपना पूरा करने के लिए जरूरी सार्थक चर्चा और कार्यक्रम शुरू हो पाएंगे। एचपीजीए के अध्यक्ष भाग्य चंद्र ने बताया कि आईआईटी मंडी में दौरे के दौरान प्रबंधन से इस संदर्भ में चर्चा हुई है। युवाओं से बातचीत भी की गई है। विदेशों में बसे हिमाचली एनआरआई इस कोशिश को धरातल पर उतारने का प्रयास करेंगे। आईआईटी प्रबंधन समाज हित के लिए बेहतर शोध कर रहा है। वर्तमान में करीब दो हजार शोधार्थी और विद्यार्थी आईआईटी मंडी में पढ़ाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed