फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Wednesday alert Loo likely to hit Himachal says weather report

लू चलने की चेतावनी जारी, मार्च में ही गर्मी से हिमाचल बेहाल

Wed, 28 Mar 2018 10:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 28 Mar 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
Wednesday alert Loo likely to hit Himachal says weather report

हिमाचल में मार्च महीने  में ही गर्मी से पसीने छूटने लगे हैं। प्रदेश के अधिकतर इलाकों में गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ों पर पारा चढ़ने के साथ सूबे के मैदानी इलाके अभी से ही लू की चपेट में आ गए हैं।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को सूबे के मैदानी और मध्य पर्वतीय इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। कुछ क्षेत्रों में लू के प्रकोप के बीच ऊना में पारा 36 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन


पहाड़ों की रानी शिमला में ही अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो दो अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। ऐसे में प्रदेश में और गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाहन इस सीजन में सबसे अधिक गर्म

Wednesday alert Loo likely to hit Himachal says weather report

प्रचंड धूप के चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को शिमला में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रिकॉर्ड किया, जो कि इस सीजन में सबसे अधिक है।

बिलासपुर में अधिकतम तापमान 32.6, कांगड़ा में 31.6, हमीरपुर में 33.2, सुंदरनगर में 31.5, भुंतर में 31.2, चंबा में 30.6, मंडी में 28.8, धर्मशाला में 27.5, कल्पा में 20.1 और डलहौजी में 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ रहा है। सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान -0.8, कल्पा में 5.6, मनाली में 3.6, शिमला में 12.0, धर्मशाला में 11.2, ऊना में 13.3 और नाहन में 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। नाहन में सोमवार रात को रिकार्ड किया गया न्यूनतम पारा इस सीजन में सबसे अधिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed