फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Wedding season: Tourism business will pick up pace in Himachal with honeymoon packages

शादी सीजन: हनीमून पैकेज से हिमाचल में रफ्तार पकड़ेगा पर्यटन कारोबार

Wed, 13 Nov 2024 10:18 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Nov 2024 10:18 AM IST
सार

 पर्यटन कारोबारियों के पास हनीमून पैकेज को लेकर इंक्वायरी आनी शुरू हो गई है। बाहरी राज्यों के ट्रैवल एजेंट भी हिमाचल के होटल संचालकों से संपर्क साध रहे हैं।

विज्ञापन
Wedding season: Tourism business will pick up pace in Himachal with honeymoon packages
शिमला के मालरोड पर सैलानी व स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादियों के सीजन में हनीमून पैकेज से हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ेगा। निजी होटल संचालकों और ट्रैवल एजेंटों ने हनीमून पैकेज जारी करने शुरू कर दिए हैं।  करीब चार माह बाद देवउठनी एकादशी से शादियों के मुहूर्त शुरू हुए हैं। देशभर में इस दौरान हजारों शादियां होंगी। हिमाचल के पर्यटन कारोबारियों के पास हनीमून पैकेज को लेकर इंक्वायरी आनी शुरू हो गई है। बाहरी राज्यों के ट्रैवल एजेंट भी हिमाचल के होटल संचालकों से संपर्क साध रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Martyr Rakesh Kumar: माथा चूमा, कंधा देकर भानुप्रिया ने पति को किया आखिरी सैल्यूट, हर आंख हुई नम
विज्ञापन


शिमला और मनाली नवविवाहित जोड़ों के पसंदीदा पर्यटन स्थल हैं। दोनों ही शहर देश के टॉप टेन हनीमून डेस्टिनेशन में शामिल हैं।  हर साल बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़े हनीमून के लिए शिमला और मनाली आते हैं। इस बार क्योंकि चार महीने बाद एक साथ अधिक संख्या में शादियां हो रही है तो हिमाचल आने वाले नवविवाहित जोड़ों की संख्या में भी भारी इजाफा होने की संभावना है। हिमाचल के     रोहतांग और चंबा के सचे पास पर ताजा बर्फबारी के बाद हिमाचल के लिए आकर्षण और अधिक बढ़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

2 रात की बुकिंग पर तीसरी रात मुफ्त, फ्री कैंडल लाइट डिनर
 होटल संचालक 2 रात के लिए कमरों की बुकिंग पर तीसरी रात मुफ्त देने के अलावा हनीमून कपल के लिए रूम डेकोरेशन और मुफ्त कैंडल लाइट डिनर के पैकेज की पेशकश रहे हैं। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद का कहना है कि हनीमून पैकेज को लेकर इंक्वायरी आनी शुरू हो गई है। फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर का कहना है कि बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़े हनीमून पर हिमाचल आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed