{"_id":"618fdace4223c97faf46365b","slug":"weather-update-himachal-weather-will-be-clear-till-17-november-imd-shimla-forecast","type":"story","status":"publish","title_hn":"weather update: 17 नवंबर तक हिमाचल में मौसम साफ, लाहौल में जमने लगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
weather update: 17 नवंबर तक हिमाचल में मौसम साफ, लाहौल में जमने लगा पानी
Sat, 13 Nov 2021 09:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 13 Nov 2021 09:04 PM IST
सार
शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.2, मनाली में 1.6, कल्पा में 1.0 और शिमला में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
लाहौल में पारा शून्य से नीचे जाने से आंगन में रखे बर्तन में जमी गोलाकार बर्फ दिखाता आशीष।
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्रदेश में 17 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के सभी क्षेत्रों में 17 तक धूप खिली रहने का पूर्वानुमान जताया है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। उधर, लाहौल में पारा शून्य से नीचे जाने से पानी जमना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
उधर, शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.2, मनाली में 1.6, कल्पा में 1.0 और शिमला में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को ऊना में 28.7, सुंदरनगर में 26.8, बिलासपुर में 26.5, मंडी में 25.2, कांगड़ा में 24.9, हमीरपुर में 24.3, भुंतर में 24.0, चंबा में 23.6, नाहन में 23.3, धर्मशाला में 21.6, शिमला में 19.4, कल्पा में 17.6, मनाली में 16.0, डलहौजी में 12.4, केलांग में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन