{"_id":"609539bb8ebc3e8dbe5c4037","slug":"weather-update-himachal-thunderstorm-and-rain-alert-in-ten-districts-of-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: हिमाचल के दस जिलों में अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: हिमाचल के दस जिलों में अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी
Fri, 07 May 2021 06:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 07 May 2021 06:30 PM IST
सार
मई में भी हिमाचल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी है। शुक्रवार सुबह रोहतांग, कुंजुम दर्रा, बारालाचा और पांगी व भरमौर की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई। सोलन में लगातार दूसरे दिन भी ओलावृष्टि हुई। कुल्लू-मनाली, शिमला और चंबा के कई क्षेत्रों में बादल बरसे। सिरमौर के कालाअंब में अंधड़ चलने से कई उद्योगों की छतें उड़ने से तैयार माल खराब हो गया है। शनिवार को भी प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय दस जिलों में अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी जारी हुई है।
विज्ञापन
सोलन में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मई में भी हिमाचल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी है। शुक्रवार सुबह रोहतांग, कुंजुम दर्रा, बारालाचा और पांगी व भरमौर की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई। सोलन में लगातार दूसरे दिन भी ओलावृष्टि हुई। कुल्लू-मनाली, शिमला और चंबा के कई क्षेत्रों में बादल बरसे। सिरमौर के कालाअंब में अंधड़ चलने से कई उद्योगों की छतें उड़ने से तैयार माल खराब हो गया है। शनिवार को भी प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय दस जिलों में अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी जारी हुई है।
विज्ञापन
13 मई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 11 मई को दोबारा से मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। राजधानी शिमला में शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए रहे। शाम करीब पांच बजे शहर में हल्की बारिश हुई। सोलन में लगातार दूसरे दिन भी बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। मैदानी जिलों में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम बदलने से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
बारालाचा में 17 दिनों से 30 के करीब ट्रक व अन्य वाहन फंसे हैं। घाटी में लगातार हो रही बारिश से कृषि व बागवानी का कामकाज रूक गया है। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में गुरुवार रात तेज अंधड़ और बारिश ने तबाही मचाई। अंधड़ के चलते कुछ उद्योगों के टीन वाली छतें उड़ गईं। खैरी स्थित गुरु कृपा इंटरनेशनल उद्योग की टीन की छत उड़ने से कंपनी में तैयार माल को नुकसान हुआ है। प्रभावित उद्योगपति के अनुसार अंधड़ चलने से बारिश का सारा पानी उद्योग में घुस गया जिससे फैक्टरी में तैयार माल खराब हो गया।
विज्ञापन
इसके अलावा भी कई उद्योगों को बारिश से नुकसान हुआ है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.8, बिलासपुर-नाहन में 30.0, हमीरपुर में 28.6, कांगड़ा में 28.6, सुंदरनगर में 25.4, सोलन में 25.3, चंबा में 25.2, धर्मशाला में 24.8, शिमला में 21.0, भुंतर में 20.1, डलहौजी में 15.1, कल्पा में 14.0 और केलांग में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।