फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   weather update himachal pradesh: rain forecast from 18 to 20 May 2021

Weather Update: 17 मई तक खिलेगी धूप, 18 से 20 तक दोबारा बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

Fri, 14 May 2021 05:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 14 May 2021 05:32 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में शनिवार से मौसम साफ हो जाएगा। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में शनिवार को हल्की बारिश के आसार हैं। पूरे प्रदेश में 17 मई तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 18 से 20 मई तक दोबारा प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 18 मई को मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।

विज्ञापन
weather update himachal pradesh: rain forecast from 18 to 20 May 2021
रिज मैदान शिमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में शनिवार से मौसम साफ हो जाएगा। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में शनिवार को हल्की बारिश के आसार हैं। पूरे प्रदेश में 17 मई तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 18 से 20 मई तक दोबारा प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 18 मई को मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।

विज्ञापन


शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। हालांकि धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.4, बिलासपुर में 34.1, हमीरपुर में 32.8, कांगड़ा में 30.4, सुंदरनगर में 30.1, सोलन में 29.4, भुंतर में 29.3, नाहन में 29.4, चंबा में 28.8, धर्मशाला में 24.4, शिमला में 22.0, कल्पा में 16.6, डलहौजी में 16.3 और केलांग में 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


उधर, गुरुवार रात को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में पांच से छह डिग्री की कमी दर्ज की गई। अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार रात को न्यूनतम तापमान कम होने से ठंड महसूस की गई। गुरुवार रात को कल्पा में न्यूनतम तापमान 2.0, केलांग में 2.9, मनाली में 5.2, कुफरी में 7.4, सोलन में 9.4, डलहौजी में 9.5, शिमला में 10.4, धर्मशाला में 12.8 और नाहन में 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed