फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   weather update himachal: manali leh road closed landslide in lahaul spiti 60 tourist vehicles stranded

हिमाचल: चंबा में देर रात नाले में जेसीबी हेल्पर, लाहौल घाटी में गाड़ी और पुल बहा

Tue, 27 Jul 2021 11:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 27 Jul 2021 11:47 PM IST
सार

काजा से लाहौल के लिए निकले तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा बातल में फंस गए हैं। मनाली-लेह मार्ग को जिला प्रशासन ने अगले 12 घंटे के लिए बंद कर दिया है।

विज्ञापन
weather update himachal: manali leh road closed landslide in lahaul spiti 60 tourist vehicles stranded
मनाली-लेह मार्ग को जिला प्रशासन ने अगले 12 घंटे के लिए बंद कर दिया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट के बीच शिमला और लाहौल -स्पीति  में भारी बारिश से भूस्खलन और चट्टानें गिरने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। लाहौल-स्पीति में जगह-जगह भूस्खलन से करीब 60 पर्यटक व स्थानीय वाहन फंस गए हैं। वहीं, चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट एनएच पर चनेड़ के पास देर रात भारी बारिश से हुए भूस्खलन को हटाने में जुटी जेसीबी का हेल्पर साथ में बह रहे नाले के तेज बहाव में बह गया। एसडीएम नवीन तनवर ने बताया कि सुनील कुमार निवासी सिरकुंड पंचायत गांव कुडगल की तलाश की जा रही है। लाहौल-स्पीति के छह नालों में बाढ़ आई। 

विज्ञापन


काजा से लाहौल के लिए निकले तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा बातल में फंस गए हैं। मनाली-लेह मार्ग को जिला प्रशासन ने अगले 12 घंटे के लिए बंद कर दिया है। लेह की ओर जाने वाले वाहन केलांग में रोक दिए। जाहलमा नाले पर बना पुल और एक गाड़ी बह गई। लाहौल-स्पीति में भारी बारिश के बाद मनाली-लेह मार्ग अवरुद्ध हो गया है। 
विज्ञापन


पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर नूरपुर के पास न्याजपुर में एक कार पर पहाड़ी से चट्टानें आ गिरी। हादसे में चालक को घायल अवस्था में कार की छत तोड़कर निकाला गया। हादसे में कार चालक अवतार सिंह निवासी बडूखर (इंदौरा) की एक टांग फ्रेक्चर हुई है। उसे टांडा मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया। चंबा में भी 30 जुलाई तक अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के बीच शिमला, सिरमौर में दो मकान ढह गए, जबकि सिरमौर के ददाहू में बस स्टैंड के भवन का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी के धर्मपुर में भी दो कच्चे मकान और एक गोशाला को नुकसान हुआ है। हिमाचल में बुधवार को भी भारी बारिश का रेड अलर्ट है। चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला जिले में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। 29 जुलाई को ऑरेंज और 30-31 जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 2 अगस्त तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed