{"_id":"61697534739bb11f9c3310b0","slug":"weather-update-himachal-heavy-rainfall-thunderstorm-lightning-forecast-in-mid-hills","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: 19 अक्तूबर तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: 19 अक्तूबर तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान
Fri, 15 Oct 2021 06:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 15 Oct 2021 06:19 PM IST
सार
प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक और अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है।
विज्ञापन
शिमला में हॉर्स राइडिंग का लुत्फ उठाते सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल में 19 अक्तूबर तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। प्रदेश के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में बारिश और तूफान का अनुमान है। प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला और आसपास के पर्यटक स्थलों में शुक्रवार को मौसम साफ रहा और बाजारों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक और अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है। प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान शिमला 14.8, सुंदरनगर 12.6, भुंतर 10.7, कल्पा 7.0, धर्मशाला 17.2, ऊना 18.0, नाहन 19.9, केलांग 3.5, पालमपुर 15.0, सोलन 12.0, मनाली 8.8, कांगड़ा 14.6, मंडी 14.3, बिलासपुर 15.5, हमीरपुर 14.7, चंबा 12.5, डलहौजी 15.2 और कुफरी 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
शहरों का अधिकतम तापमान चंबा 31.9, डलहौजी 21.1, केलांग 20.9, धर्मशाला 29.5, कांग़ड़ा 32.4, भुंतर 32.4, हमीरपुर 33.4, सुंदरनगर 33.8, बिलासपुर 34.5, शिमला 26.8, कल्पा 23.5, सोलन 31.5 और नाहन 30.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन