फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Weather Update himachal: heavy rain orange alert in six district of himachal pradesh

छह मध्य पर्वतीय जिलों में अंधड़, ओलावृष्टि, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Thu, 15 Apr 2021 05:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 15 Apr 2021 05:30 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में शुक्रवार और शनिवार को अंधड़, ओलावृष्टि और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। इन दोनों दिनों के लिए मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के लिए अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 18 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में बादल बरसने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
Weather Update himachal: heavy rain orange alert in six district of himachal pradesh
मनाली-लेह मार्ग से गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में शुक्रवार और शनिवार को अंधड़, ओलावृष्टि और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। इन दोनों दिनों के लिए मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के लिए अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 18 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में बादल बरसने का पूर्वानुमान है। 19 अप्रैल को मौसम साफ रहने और 20 और 21 अप्रैल को फिर मौसम खराब होने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


गुरुवार को रोहतांग, कुंजुम दर्रा तथा बारालाचा के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ के फाहे गिरे। कुल्लू-मनाली के साथ जिला के अन्य जगहों पर दोपहर बाद बूंदाबांदी होने से मौसम ठंडा हो गया है। जिला मुख्यालय के साथ कई जगहों पर अंधड़ का भी दौर भी जारी रहा। मकरवे, शिकरवे, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, सेवन सिस्टर पीक, पतालसू पीक, दशौहर लेक, भृगु लेक में हल्की बर्फबारी हुई है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा।
विज्ञापन


गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.4, नाहन में 34.0, बिलासपुर में 33.0, सोलन  में 32.8, हमीरपुर में 31.8, सुंदरनगर में 29.7, कांगड़ा में 28.8, शिमला में 24.8, भुंतर में 24.5, धर्मशाला में 24.4, चंबा में 21.4, कल्पा में 19.1, डलहौजी में 14.8 और केलांग में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.7, कल्पा में 4.0, मनाली में 8.2, कुफरी में 12.1, चंबा में 12.8, मंडी में 13.0, सोलन में 13.8, धर्मशाला में 14.8, शिमला में 15.5, हमीरपुर में 18.2, कांगड़ा में 17.4, नाहन में 17.7, ऊना में 18.6 और बिलासपुर में 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed