{"_id":"5fb3d46e8ebc3e9bf304288d","slug":"weather-today-snowfall-prediction-again-for-himachal-temperature-of-three-cities-in-minus","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में फिर बर्फबारी के आसार, माइनस में तीन शहरों का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में फिर बर्फबारी के आसार, माइनस में तीन शहरों का तापमान
Tue, 17 Nov 2020 07:17 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 17 Nov 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
सोलंगनाला में स्कीइंग करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के सभी क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहेगा। गुरुवार को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल स्पीति, चंबा और कुल्लू के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। 20 और 21 नवंबर को दोबारा पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 22 और 23 नवंबर को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उधर, केलांग के बाद अब काजा और मनाली का न्यूनतम तापमान भी माइनस में पहुंच गया है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्र पूरी तरह से ठंड की चपेट में आ गए हैं। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज नहीं हुई। मंगलवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 23.6, सुंदरनगर में 23.0, कांगड़ा में 23.2, बिलासपुर में 21.5, मंडी में 21.4, बिलासपुर में 21.3, सोलन में 22.5, नाहन में 22.1, भुंतर में 20.5, चंबा में 19.9, मंडी में 21.4, शिमला में 16.6, धर्मशाला में 14.8, कल्पा में 9.8, डलहौजी में 7.6 और केलांग में 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान -6.6, कल्पा में -2.1, मनाली में -1.5, कुफरी 0.4, डलहौजी में 3.6, शिमला में 4.4, सोलन में 5.5, धर्मशाला में 5.8 और नाहन में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन