फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   weather today: Snowfall in eight districts of Himachal, cold increases

हिमाचल के आठ जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, ठंड बढ़ी

Mon, 02 Nov 2020 08:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Nov 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
weather today: Snowfall in eight districts of Himachal, cold increases
पांगी में भारी बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के आठ जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मध्य पर्वतीय जिलों में मंगलवार को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर व लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। मैदानी जिलों बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और ऊना में आठ नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। उधर, जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। रविवार देर रात से बर्फबारी शुरू हुई। सोमवार दिन भर हिमपात होता रहा। रोहतांग दर्रा और बारालाचा पास सहित मनाली काजा को जोड़ने वाले कुंजम दर्रा में भारी बर्फबारी से रोहतांग दर्रा यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। 

विज्ञापन


मौसम में इस बदलाव से प्रदेश में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है। मंडी, सोलन, पालमपुर का न्यूनतम तापमान राजधानी शिमला से भी कम है। रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.9, कल्पा में 3.2, मनाली में 6.2, मंडी में 7.0, सोलन में 8.8, पालमपुर में 9.0, शिमला में 10.2 और धर्मशाला में 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सोमवार को शिमला में धूप खिलने के साथ-साथ हल्के बादल भी छाए रहे। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 30.7, बिलासपुर 29.0, हमीरपुर 28.8, कांगड़ा 27.6, नाहन 27.1, सोलन 26.5, सुंदरनगर 26.2, चंबा 24.0, धर्मशाला 21.8, शिमला 20.1, डलहौजी 14.3, कल्पा 13.2 और केलांग में 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed