{"_id":"5ffd98b88ebc3e2e3f1ccead","slug":"weather-today-in-himachal-thick-fog-warning-in-the-plains-districts-for-four-days-weather-will-remain-clear-till-18-january-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के मैदानी जिलों में चार दिन घना कोहरा छाने की चेतावनी, प्रदेश में इतने दिनों तक साफ रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के मैदानी जिलों में चार दिन घना कोहरा छाने की चेतावनी, प्रदेश में इतने दिनों तक साफ रहेगा मौसम
Tue, 12 Jan 2021 06:10 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 12 Jan 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ में छाया कोहरा।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के चार मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में अगले चार दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने इन जिलों सहित सिरमौर, सोलन और मंडी के कुछ क्षेत्रों के लिए 16 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सुबह और शाम के समय विजिबिलिटी कम होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 18 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
विज्ञापन
न्यूनतम पारा (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग -10.0
कल्पा -2.2
भुंतर -0.5
सोलन 0.8
मंडी 1.8
चंबा 2.2
मनाली 2.4
धर्मशाला 3.2
कांगड़ा 4.4
ऊना 5.6
हमीरपुर 7.2
शिमला 7.4
बिलासपुर 7.5
नाहन 8.9