फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Weather is affecting apple crops in Himachal

सेब पर पड़ रही मौसम की मार

Sat, 19 Apr 2014 09:12 AM IST
Updated Sat, 19 Apr 2014 09:12 AM IST
विज्ञापन
Weather is affecting apple crops in Himachal

मौसम के बदले मिजाज ने हिमाचल की सबसे बड़ी नकदी फसल सेब को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। अप्रैल माह में भी बर्फबारी और बारिश के चलते सेब की फ्लावरिंग ठीक से नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन


ठंड के चलते परागण प्रक्रिया थम गई है। फलों की सेटिंग भी बाधित हो रही है। इससे जहां फसल कम होने की आशंका है, वहीं सेब सीजन भी लेट हो सकता है।

इससे करीब 3200 करोड़ के सालाना सेब कारोबार को झटका लग सकता है। ऊंचाई वाले इलाकों में भी कम तापमान से सेब की फसल प्रभावित हो रही है।

बारिश ने तोड़ी बागवानों की उम्मीदें

Weather is affecting apple crops in Himachal

इस बार ठीक ठाक हिमपात के बाद माना जा रहा था कि चिलिंग ऑवर्स पूरे होने से सेब की फसल अच्छी होगी, लेकिन अप्रैल माह तक सर्दी खिंचने और लगातार बारिश से लाखों सेब बागवानों पर आफत आ गई है।

बागवानी विशेषज्ञों की मानें तो यदि मौसम का मिजाज ऐसे ही रहा तो सेब सीजन लेट यानी अगस्त में ही शुरू हो सकता है। सामान्य तौर पर यह जुलाई के पहले पखवाड़े में ही शुरू हो जाता है।

लेट सीजन होने पर मार्केट में बाहरी सेब के आने से हिमाचली सेब को अच्छे दाम नहीं मिल पाएंगे। शिमला के अलावा कुल्लू, मंडी, सिरमौर, चंबा जैसे जिलों में सेब की फसल ज्यादा प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे पड़ रहा असर

Weather is affecting apple crops in Himachal

सेब के पौधों में फूल आने की प्रक्रिया के बीच मौसम साफ होना जरूरी होता है। तभी ठीक से फूल आ सकते हैं। इन फूलों पर मक्खियां परागण की प्रक्रिया से फलों की सेटिंग करती हैं।

मगर ठंड के कारण सेब के फलों की सेटिंग में सहायक मक्खियां इन दिनों बगीचों में दिख नहीं रहीं। इससे फल कम लगने की आशंका है। फलों का विकास भी प्रभावित होगा।

सेब विशेषज्ञ एवं डा. वाईएस परमार उद्यान एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डा. विजय सिंह ठाकुर ने कहा कि फ्लावरिंग सभी क्षेत्रों में शुरू हो चुकी है। फ्लावरिंग प्रक्रिया के बीच मौसम साफ रहना जरूरी है। तभी परागण ठीक से होगा।

बारिश के बाद रात की ठंड भी फलों की सेटिंग में बाधक बनती है। मौसम के मौजूदा मिजाज से सेब सीजन भी लेट हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed