फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   weather forecast for himachal for next three days

हिमाचल में इतने दिन साफ रहेगा मौसम, पारा चढ़ा

Sun, 22 Apr 2018 09:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 22 Apr 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
weather forecast for himachal for next three days

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। प्रदेश में रविवार को मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 24 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


 25 से 27 अप्रैल तक दोबारा बारिश होने का पूर्वानुमान है। बीते तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के दौर के बाद अब मौसम खुल गया है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

विज्ञापन

तापमान में बढ़ोतरी दर्ज

weather forecast for himachal for next three days

शनिवार को पूरे प्रदेश में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को शिमला में अधिकतम तापमान 21.0, ऊना में 33.0, नाहन में 28.1, सोलन में 25.0, कांगड़ा में 28.1, बिलासपुर में 30.3,

हमीरपुर में 29.3, चंबा में 26.7, सुंदरनगर में 28.0, भुंतर में 26.8, कल्पा में 16.0, केलांग में 8.1 और डलहौजी में 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।शुक्रवार रात को केेलांग में न्यूनतम तापमान -1.1, मनाली में 1.1, कल्पा में 2.4, शिमला में 9.1 और मंडी में 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

रोहतांग दर्रा बहाल करने में बीआरओ को बहाना पड़ेगा पसीना

weather forecast for himachal for next three days

उधर, ताजा बर्फबारी के कारण बंद हुए रोहतांग दर्रा को फिर बहाल करने में बीआरओ को खूब पसीना बहाना पड़ेगा। बीआरओ सूत्रों के मुताबिक रोहतांग समेत, कुंजम, बारालाचा और तंगलंगला दर्रों में 2 से 3 फुट तक बर्फ गिरी है।

ऐसे में अब मिशन स्नो क्लीयरेंस के दौरान हिमखंड गिरने का खतरा भी बढ़ गया है। रोहतांग बहाली में बीआरओ को करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है। अचानक दर्रा बंद हो जाने से घाटी में करीब दो दर्जन वाहन फंसे हुए हैं।

हिमपात के कारण मनाली-लेह सामरिक मार्ग को बहाल करने की मुहिम को भी झटका लगा है। पहले 28 अप्रैल तक मनाली-लेह सड़क मार्ग बहाल करने का टारगेट निश्चित किया गया था। लेकिन अब मई माह में ही सामरिक मार्ग खुलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed