फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   weather forecast for himachal.

शिमला समेत कई इलाकों में बर्फबारी, खराब रहेगा मौसम

Mon, 14 Mar 2016 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 14 Mar 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
weather forecast for himachal.
16 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 17 मार्च से प्रदेश में दोबारा मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। - फोटो : नरेश भारद्वाज

शिमला सहित सूबे के कई पर्यटन स्थलों पर सोमवार सुबह ताजा हिमपात हुआ। जाखू मंदिर की पहाड़ी पर सोमवार साढ़े आठ बजे तक बर्फ की हल्की चादर बिछ गई। हालांकि थोड़ी देर में ही बारिश से बर्फ पिघल भी गई। शिमला के अलावा कुफरी, नारकंडा, सिरमौर के चूड़धार, मणिमहेश, चुराह, पांगी, सलूणी, कालाटोप में भी बर्फबारी हुई। प्रदेश में बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है।

विज्ञापन


कई छोटी-बड़ी सड़कें भी काफी देर तक बंद रहीं। शिमला में सोमवार शाम चार बजे तक हल्की बूंदाबांदी का दौर चला। बारिश से तापमान में गिरावट आई है। पिछले दो दिन से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। कुल्लू जिला और लाहौल-स्पीति की पहाड़ियों पर भी हल्की बर्फबारी हुई है। पिछले तीन दिन से लगातार बारिश होने से क्षेत्र में भूस्खलन हो रहे हैं।
विज्ञापन


इस कारण जिले में कई सड़कें बंद होने से कुछ बस रूट भी प्रभावित हुए हैं। कांगड़ा में सोमवार सुबह कई जगह बारिश हुई। दोपहर बाद मौसम साफ हुआ। जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में सोमवार को 6 फीट तक बर्फबारी हुई। नौहराधार, हरिपुरधार सहित कई ऊंचाई वाले इलाकों में दिनभर बारिश रही। सोलन में दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज हवाओं से कुछ जगह गेहूं की फसल को नुकसान भी पहुंचा है। किन्नौर में भी सोमवार को हल्की बर्फबारी हुई। जिले में करीब आधा दर्जन ग्रामीण रूट बंद हैं। बर्फबारी से कई क्षेत्रों का तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है। चंबा में भी दिन भर रुक रुक कर बारिश हुई। जिला के ऊपरी क्षेत्रों मणिमहेश, चुराह, पांगी, सलूणी, कालाटोप में हिमपात हुआ है। चंबा मंडल में अभी तक लोक निर्माण विभाग ने 85 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया है।

आज मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में खराब रहेगा मौसम
प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, चंबा, कुल्लू और मंडी में मंगलवार को मौसम खराब रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने कई मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। मैदानी और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

16 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 17 मार्च से प्रदेश में दोबारा मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। 18 मार्च को मैदानी क्षेत्रों ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगह गर्जन के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।


केलांग में न्यूनतम पारा माइनस चार डिग्री
केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। कल्पा में माइनस 0.6, शिमला में 2.1, धर्मशाला में 8.8, सोलन में 7, मनाली में 0.4 और डलहौजी में 2.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान शिमला में 13.9, धर्र्मशाला में 19.8, सुंदरनगर में 20.6, कल्पा में 11, नाहन में 23.6, कांगड़ा में 21.4, ऊना में 24.6 और मनाली में 9.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed