फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   weather faorecast chance of rain in himachal

प्रदेश में मौसम ने ली करवट, ओलावृष्टि की चेतावनी

Sat, 26 Mar 2016 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 26 Mar 2016 08:46 AM IST
विज्ञापन
weather faorecast chance of rain in himachal
27 मार्च तक पूरे हिमाचल में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। - फोटो : फाइल फोटो

हिमाचल के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से शुक्रवार को जारी बुलेटिन में मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की बात कही है।

विज्ञापन


27 मार्च तक पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। उधर, शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। ऊना में सर्वाधिक 32 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने के बावजूद तापमान में कोई कमी दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 23.5, सुंदरनगर में 30.9, भुंतर में 30.5, कल्पा में 20.3, धर्मशाला में 21.5, नाहन में 28.6 और सोलन में 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। शिमला में न्यूनतम तापमान 15.2, कल्पा में 6.6, केलांग में 0.5, मनाली में 6, मंडी में 10.6 और धर्मशाला में 11.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed