Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Water will continue to be available from Sutlej even with ten times more silt than Giri

Shimla News: गिरि से दस गुना ज्यादा गाद पर भी सतलुज से मिलता रहेगा पानी

Wed, 10 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Water will continue to be available from Sutlej even with ten times more silt than Giri
राजधानी में बरसात के दिनों में भी लोगों को मिलेगा रोज पानी, गाद से अब नहीं ठप होगी पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन

दस हजार एनटीयू तक गाद आने पर भी होगी आपूर्ति
अशोक चौहान
शिमला। भारी बारिश के कारण पेयजल योजनाओं में आने वाली गाद से अब राजधानी में पीने के पानी का संकट नहीं गहराएगा। शहर की सबसे बड़ी सतलुज पेयजल योजना को इस खास तरीके से डिजाइन किया है कि गिरि से दस गुना ज्यादा गाद आने पर भी यह योजना ठप नहीं होगी।

गिरि पेयजल योजना में अभी गाद की मात्रा 1000 एनटीयू (नेफेलोमीट्रिक टरबिडिटी यूनिट) से ज्यादा होते ही शहर के लिए पानी की आपूर्ति ठप हो जाती है। भारी बारिश होते ही इस योजना में गाद की मात्रा कई बार 7000 एनटीयू तक पहुंच जाती है। इसके चलते कई दिन तक यह योजना ठप रहती है। गुम्मा योजना के भी यही हाल हैं। इसी के चलते शिमला शहर में पेयजल संकट गहराता है। गाद की मात्रा 1000 एनटीयू से कम होने पर ही इन योजनाओं को चलाया जाता है। इसका कारण इन योजनाओं में गाद को कम करने के लिए कोई पुख्ता तकनीक का न होना है। वहीं सतलुज पेयजल योजना इस तरीके से डिजाइन की है कि गाद की मात्रा 10 हजार एनटीयू होने पर भी इससे शहर के लिए पानी की आपूर्ति जारी रहेगी। योजना को तैयार कर रहे साईं फाउंडेशन के निदेशक अजय ठाकुर ने कहा कि गाद का पेयजल आपूर्ति पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। बरसात में भी इससे शहर को पानी मिलता रहेगा।
विज्ञापन




गाद थामने के लिए तैयार की है खास व्यवस्था
सतलुज योजना के शकरोड़ी पंपिंग स्टेशन के पहले स्टेज को जैक वेल नाम दिया है। जैक वेल टैंक सतलुज नदी से सटा हुआ है। इस टैंक की पाइप लाइन नदी के भीतर तक बिछी है। पाइप लाइन का जालीनुमा मुहाना सिर्फ पानी को ही टैंक तक पहुंचाएगा। इससे सतलुज का पानी जैलवेल टैंक में आएगा और दो पंप के जरिये यह पीएसटी टैंकों में पहुंचेगा। सात एमएलडी की क्षमता के तीन पीएसटी टैंकों में पानी गाद के बड़े कणों को छान देगा। यहां से यह पानी अगले दो क्लेरिफ्लोक्यूलेटर टैंकों में जाएगा। इस प्रक्रिया में गाद और कम होगी, साथ ही क्लोरीनेशन भी की जाएगी। इनके बाद पानी अगले दो और टैंकों क्लीयर वाटर टैंक तक पहुंचेगा। यहां से साफ होने के बाद यह पानी शिमला के लिए सप्लाई किया जाएगा। गिरि और गुम्मा में न तो इतने बड़े टैंक है और न ही पानी साफ करने की पुख्ता तकनीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर को इसी साल मिलेगा 15 एमएलडी पानी
इस माह के अंत तक सतलुज योजना का ट्रायल शुरू होगा। दावा है कि दिसंबर तक रोजाना इस योजना से 15 एमएलडी पानी शिमला को मिलने लगेगा। शहर में दिसंबर से ही रोज पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। शकरोड़ी, दवाडा और डूम्मी तीन जगह इस योजना के पंपिंग स्टेशन हैं। तीनों जगहों पर कुल छह-छह पंप लगे हैं। इनमें चार चलेंगे जबकि दो स्टैंडबाई रहेंगे। शहर में नई लाइनें बिछने के बाद सतलुज से 42 एमएलडी पानी शिमला को मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article