{"_id":"6a5f62300d6da8c61a06bc1b","slug":"water-tank-to-be-built-in-pujarli-panchayat-water-crisis-to-end-shimla-news-c-19-sml1002-757051-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पुजारली पंचायत में बनेगा पानी \nका टैंक, जलसंकट होगा खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पुजारली पंचायत में बनेगा पानी का टैंक, जलसंकट होगा खत्म
विज्ञापन
आठ लाख लीटर भंडारण क्षमता का होगा टैंक
जमीन मिलने और निर्माण की मंजूरी के बाद शुरू होगा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला के ग्रामीण क्षेत्रों की पंचायतें अब पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम उठा रही हैं। पुजारली पंचायत में सात से आठ लाख लीटर क्षमता का नया पानी का स्टोरेज टैंक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।
टैंक के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध होने और आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पंचायत की ओर से प्रस्तावित स्थल का जल शक्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से निरीक्षण भी करवाया जा चुका है। टैंक के निर्माण से पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। गर्मियों के साथ अन्य मौसमों में भी पानी की किल्लत से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। पर्याप्त भंडारण क्षमता विकसित होने से वर्षभर बेहतर जल प्रबंधन संभव होगा और गांवों में पेयजल आपूर्ति अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से की जा सकेगी।
पुजारली पंचायत में कई स्थानों पर बने पुराने पानी के टैंक जर्जर हो चुके हैं। वहीं सतलुज पेयजल परियोजना के माध्यम से अतिरिक्त पानी मिलने से अब अधिक भंडारण क्षमता की आवश्यकता महसूस की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मियों और सूखे के दौरान पेयजल की कमी समस्या रहती है। पर्याप्त भंडारण क्षमता नहीं होने के कारण जलापूर्ति भी प्रभावित होती रही है। ऐसे में बड़े स्टोरेज टैंक बनने से पानी का संग्रहण बढ़ेगा और आवश्यकता के अनुसार गांवों तक नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।
विज्ञापन
जल्द धरातल पर उतरेगा परियोजना
पुजारली पंचायत के प्रधान ओम प्रकाश वर्मा ने कहा कि पंचायत की पहली प्राथमिकता हर घर तक पर्याप्त और नियमित पेयजल उपलब्ध कराना है। बड़े स्टोरेज टैंकों के निर्माण से पानी की समस्या काफी हद तक दूर होगी और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप जलापूर्ति व्यवस्था भी मजबूत बनेगी। पंचायत जल शक्ति विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर इस परियोजना को जल्द धरातल पर उतारने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है।