{"_id":"00dfae6e2a88f8e156045e9545c036b8","slug":"water-supply-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे शहर में नहीं आई पानी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे शहर में नहीं आई पानी की सप्लाई
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 26 Oct 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरि पेयजल योजना की ग्रेविटी मेन लाइन मशोबरा के पास भेखलटी में टूटने की वजह से राजधानी के कई क्षेत्रों में पीने के पानी की सप्लाई नहीं हुई। गिरि पेयजल योजना में पंपिंग ठप हो गई। रविवार सुबह सेंट्रल जोन के तहत माल रोड, लोअर बाजार, गंज बाजार, सब्जी मंडी, राम बाजार, ओल्ड बस स्टेंड, कृष्णानगर, लालपानी, चौड़ा मैदान के तहत नाभा, फागली और लक्कड़ बाजार जोन के तहत सुबह के समय पानी की सप्लाई नहीं हुई।
विज्ञापन
आईपीएच महकमे के कर्मचारी पानी की मेन लाइन की मरम्मत में जुटे और रविवार दोपहर तक काम पूरा होने की संभावना है। रविवार शाम को भी सेंट्रल जोन, लक्कड़ बाजार जोन और चौड़ा मैदान जोन में पानी की सप्लाई होने पर संशय बना हुआ है। अगर दोपहर तक मरम्मत कार्य पूरा हो गया तो शाम की सप्लाई में देरी होगी।
विज्ञापन
कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बाधित भी हो सकती है। उधर, शहर में इन दिनों पीने के पानी की सप्लाई पर नगर निगम ने कटौती भी कर दी है। चौड़ा मैदान जोन के तहत बीते सप्ताह एक दिन छोड़कर शाम के समय पानी सप्लाई दी गई। पेयजल योजनाओं से कम पानी की सप्लाई होने के चलते निगम ने कटौती की।
विज्ञापन
उपमहापौर टिकेंद्र पंवर ने बताया है कि लोक निर्माण विभाग भेखलटी के पास काम रहा है, जिससे मेन पाइप लाइन टूटी है। निगम अभियंता विजय गुप्ता ने बताया है कि पानी की लाइन टूटने की सूचना मिली है। आईपीएच मरम्मत कर रहा है। उधर, आईपीएच के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार का कहना है कि टूटी लाइन जल्द दुरुस्त कर दी जाएगी।