फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Water Sports started from Luhnu Ghat to Mandi Bharari in gobind sagar lake Bilaspur

Water Sports: लुहणू घाट से मंडी भराड़ी तक शुरू होंगी जल क्रीड़ाएं, स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

Sun, 19 Nov 2023 05:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 19 Nov 2023 05:27 PM IST
सार

झील में पर्यटन गतिविधियां होने से फोरलेन से गुजरने वाले पर्यटक आकर्षित होंगे। इससे रोजगार के द्वार भी खुलेंगे और एक नई जगह पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगी।

विज्ञापन
Water Sports started from Luhnu Ghat to Mandi Bharari in gobind sagar lake Bilaspur
गोबिंद सागर झील। - फोटो : संवाद

विस्तार

गोबिंद सागर झील बिलासपुर के लुहणू घाट से मंडी भराड़ी तक जल क्रीड़ा गतिविधियां शुरू की जाएंगी। सरकार की ओर से लुहणू घाट से मंडी भराड़ी तक साइट को नोटिफाई किया है। शीघ्र ही इस साइट पर मोटर बोट्स, हाई स्पीड बोट्स और शिकारा पानी पर तैरते नजर आएंगे। इससे जहां स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा वहीं पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बिलासपुर दौरे के दौरान साइट नोटिफाई करने की घोषणा की थी। अब लोग यहां पर निवेश करना शुरू करेंगे। इसमें स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा प्रशासन और सरकार की ओर से भी अपने स्तर पर भी गतिविधियां शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन


पर्यटक इस साइट पर जल क्रीड़ा का रोमांच भरा सफर करेंगे। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का काफी लंबा भाग गोबिंद सागर झील के किनारे से होकर गुजरता है। झील में अब पर्यटन गतिविधियां होने से फोरलेन से गुजरने वाले पर्यटक आकर्षित होंगे। इससे रोजगार के द्वार भी खुलेंगे और एक नई जगह पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगी। इसके साथ ही झील के साथ लगते धार्मिक और पर्यटन स्थल भी विकसित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक मंडलीय पर्यटन अधिकारी रितेश पटियाल ने बताया कि सरकार ने लुहणू घाट से मंडी भराड़ी तक साइट को नोटिफाई किया है। उनके पास इसकी नोटिफिकेशन पहुंच गई है। जब उनके पास लोग इसके लिए आवेदन करेंगे तो आगामी प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed