फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Water Sports Championship: Thrill of water sports in Gobind Sagar lake from today, 460 participants will push

Water Sports: गोबिंद सागर झील में आज से वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच, पदक के लिए जोर लगाएंगे 460 प्रतिभागी

Thu, 02 Mar 2023 11:53 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Mar 2023 11:53 AM IST
सार

ऊना जिले के अंदरौली स्थित गोबिंद सागर झील में करवाई जाने वाली 22वीं अखिल भारतीय वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आगाज दो मार्च से होने जा रहा है। शुभारंभ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। 

विज्ञापन
Water Sports Championship: Thrill of water sports in Gobind Sagar lake from today, 460 participants will push
गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से ऊना जिले के अंदरौली स्थित गोबिंद सागर झील में करवाई जाने वाली 22वीं अखिल भारतीय वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आगाज दो मार्च से होने जा रहा है। शुभारंभ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। ऊना में पत्रकारवार्ता में डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि हिमाचल में पहली बार इस तरह की राष्ट्रीय स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स स्पर्धा करवाई जा रही है। प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


इस प्रतियोगिता की थीम आइए हिमाचल के पानी का अनुभव करें रखा गया है। उन्होंने बताया कि देशभर के प्रतिभागी दिन में जहां खेल में अपना हुनर दिखाएंगे। वहीं रात्रि के दौरान समूर स्थित कलाकेंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें प्रदेेश की संस्कृति से प्रतिभागियों को रूबरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन


तीन मार्च को पुलिस का हारमनी ऑफ द पाइन्स बैंड प्रस्तुति देगा। उन्होंने बताया कि पांच मार्च प्रतियोगिता में लोक निर्माण विभाग और युवा खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में 19 विभिन्न राज्यों और केंद्र पुलिस बलों के 460 प्रतियोगी भाग ले रहे हैं। 10 टीमों में महिलाएं भी भाग लें रही हैं। चैंपियनशिप में रोइंग, केनोइंग, क्याकिंग प्रतिस्पर्धाएं होंगी। रोइंग में 2,000 मीटर और 500 मीटर की स्पर्धा होगी। क्याकिंग में 1,000, 500 और 200 मीटर प्रतिस्पर्धा होगी। केनोइंग में 1,000, 500 और 200 मीटर की प्रतियोगिताएं होंगी।

मेजबान हिमाचल की टीम को लेकर पूछे एक प्रश्न में संजय कुंडू ने बताया कि यह तकनीकी खेल है और हिमाचल में फिलहाल इस खेल की टीम नहीं है। आने वाले समय में इस आयोजन के बाद युवाओं में रूचि पैदा होगी और टीम भी बनाई जाएगी। कुंडू ने बताया कि हिमाचल प्रदेश को प्रकृति ने कई नदियों और जल क्षेत्रों से नवाजा है।


इस वजह से हिमाचल में वाटर स्पोर्ट्स की बहुत संभावनाएं हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि प्रतियोगिता से वाटर स्पोर्ट्स में संभावनाओं को तराशने में मदद मिलेेगी। राष्ट्रीय स्तरीय इस प्रतियोगिता के जरिये अंदरौली को भी एक पहचान मिलने में मदद मिलेगी। फिलहाल हिमाचल में वाटर स्पोर्ट्स को लेकर ज्यादा रुझान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed