फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Water Sports championship at Gobind Sagar Lake Bilaspur in September 2023

Bilaspur News: गोबिंद सागर झील में सितंबर से होगा वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच, तैयारियां शुरू

Mon, 31 Jul 2023 01:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/बंगाणा
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/बंगाणा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 31 Jul 2023 01:18 PM IST
सार

वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सराज अख्तर ने बताया कि चैंपियनशिप में ओपन स्वीमिंग, कंट्री बोट, फिल फ्री कायक, राफ्टिंग, ड्रैगन बोट और फिशरमैन बोट आदि स्पर्धाएं करवाई जाएंगी।

विज्ञापन
Water Sports championship at Gobind Sagar Lake Bilaspur in September 2023
गोबिंद सागर झील का निरीक्षण करते खेल विभाग के निदेशक राजीव कुमार और एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

गोविंद सागर झील को अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए अहम कदम उठाए जाने लगे हैं। सितंबर माह में झील में तीन दिवसीय वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशभर से 400 के करीब खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


इसी मकसद से युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक राजीव कुमार और गोबिंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने झील का निरीक्षण किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष सराज अख्तर ने बताया कि इस चैंपियनशिप में ओपन स्वीमिंग, कंट्री बोट, फिल फ्री कायक, राफ्टिंग, ड्रैगन बोट और फिशरमैन बोट आदि स्पर्धाएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन


इसमें स्थानीय युवाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। झील में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। इसी के चलते निदेशक ने झील का निरीक्षण किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष निर्मला राजपूत और ईशान अख्तर भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed