फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water issue in shimla city

शहर में बड़े पैमाने पर पानी चोरी का अंदेशा

Fri, 15 Oct 2021 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
water issue in shimla city
कंपनी ने जांच के लिए फील्ड में उतारी टीमें
विज्ञापन

हर पेयजल लाइन और चाबी की होगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में बड़े पैमाने पर पानी की चोरी होने का अंदेशा है। पेयजल कंपनी शहर में रोजाना 45 एमएलडी पानी की सप्लाई दे रही है लेकिन बिल वसूली 25 से 30 एमएलडी की ही हो रही है। बाकी पानी कहां जा रहा है और कौन पी रहा है, इसके लिए कंपनी ने जांच करवाने का फैसला लिया है।
पानी चोरी की जांच के लिए टीमें भी बना दी हैं। कनिष्ठ अभियंता की अगुवाई में मीटर रीडर और कीमैन शहर में बिछी पेयजल लाइनों की चेकिंग करेंगे। पेयजल कंपनी के अनुसार शहरभर में पेयजल लाइनों में कुल 969 चाबियां हैं। कीमैन रोजाना इन्हें खोलकर अपने-अपने एरिया में पानी की सप्लाई देते हैं। अब इन चाबियों की क्रमवार जांच होगी। एक चाबी के आगे की पेयजल लाइन में कुल कितने उपभोक्ता जुड़े हैं, इन्हें कितना पानी दिया जा रहा है, इसका पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

कंपनी के पास अभी अधिकृत उपभोक्ताओं का जो रिकॉर्ड है, उससे भी इसका मिलान होगा। यदि किसी पेयजल लाइन में अनुमान से अधिक पानी की खपत हो रही है तो उसकी जांच होगी। पेयजल लाइनों के निरीक्षण में कई फर्जी लाइनें जुड़ी होने का भी खुलासा हो सकता है। इन सबको कंपनी न सिर्फ हटा देगी बल्कि कानूनी कार्रवाई भी करेगी। एजीएम हरमेश भाटिया ने बताया कि हर चाबी से कितने उपभोक्ता को पानी सप्लाई हो रहा है, इसका रिकॉर्ड तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी या लीकेज, अब
बर्बाद नहीं होगा पानी
शहर में रोजाना सप्लाई के दौरान दस से 15 एमएलडी पानी कहां जा रहा है, जांच के बाद इसका खुलासा हो सकता है। कंपनी मानती है कि दो से चार एमएलडी पानी लीकेज में बह सकता है लेकिन दो साल में कंपनी ने सौ से अधिक लीकेज प्वाइंट दुरुस्त किए हैं। आजकल भी जो शिकायतें मिल रही हैं, उनमें भी तुरंत कार्रवाई हो रही है। इसके बावजूद 10 एमएलडी से ज्यादा पानी बिना बिलिंग के सप्लाई हो रहा है। यह कहां जा रहा है, इसका अब पता लगाया जाएगा। कंपनी का कहना है कि जांच के बाद यदि कोई लीकेज प्वाइंट मिलते हैं, तो उन्हें ठीक किया जाएगा। चोरी हो रहा पानी बंद होगा। इससे पानी की बचत होगी और उपभोक्ताओं को किल्लत नहीं आएगी।

शहर में 35 हजार से अधिक उपभोक्ता
शहर में पानी के 35 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। इनमें 25 हजार घरेलू उपभोक्ता शामिल हैं। शहर में पानी की कमी न रहे, इसके लिए कंपनी ने शहर के बाहर नए कनेक्शन देने पर भी रोक लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed