फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water crisis shimla city received 37.01 mld water

शिमला शहर को बड़ी राहत, नगर निगम को मिला इतने एमएलडी पानी

Tue, 05 Jun 2018 09:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 05 Jun 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
water crisis shimla city received 37.01 mld water

राजधानी शिमला में जलसंकट जल्दी ही खत्म हो सकता है। नगर निगम शिमला को जहां 20 एमएलडी से भी कम पानी मिल रहा था, वहीं जलापूर्ति को बढ़ाकर 37.01 एमएलडी कर दिया गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को शिमला में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शिमला शहर के लिए जलापूर्ति की समीक्षा बैठक की। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि सोमवार को नगर निगम शिमला को 37.01 एमएलडी पानी प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


जिसे निर्धारित समय सारणी के अनुसार चार जून, 2018 को कसुम्पटी, पंथाघाटी, छोटा शिमला, पटियोग, कंगनाधार, न्यू शिमला तथा खलीनी क्षेत्रों में वितरित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने अधिकारियों को दिए ये आदेश

water crisis shimla city received 37.01 mld water

अधिकारियों ने बताया कि पांच जून 2018 को भराड़ी, रूल्दूभट्टा, कैथू, अनाडेल, समरहिल, टुटू, मंज्याट, बालूगंज एवं कच्ची घाटी, टूटीकंडी, कनलोग, नाभा और फागली क्षेत्र में जलापूर्ति की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्धारित समय सारिणी के अंतर्गत जलापूर्ति सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को पानी के लीकेज पर नजर रखने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव विनीत चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, सचिव आईपीएच देवेश कुमार, शिमला के उपायुक्त अमित कश्यप, नगर निगम शिमला के आयुक्त रोहित

जम्वाल, पुलिस अधीक्षक उमापति जम्वाल, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के मुख्य अभियंता विक्रांत सुमन, मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र धर्माणी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रोहित सावल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed