जल संकटः हिमाचल की इस पंचायत में खच्चरों से ढोया जा रहा पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में जल संकट गहराता जा रहा है। इससे कई इलाकों में लोग खच्चरों पर पानी ढोने को मजबूर है। सुरंगानी चंबा के ग्राम पंचायत ब्याणा के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।
हालत यह है कि अब लोगों को खच्चरों के माध्यम से पीने का पानी मंगवाना पड़ रहा है। इसके लिए लोगों अच्छी खासी रकम खर्च करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वह पानी की बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।
कई किलोमीटर की दूरी होने के कारण खच्चर वाले भी अब मनमाने दाम वसूल कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि हाल ही में चंबा दौरे पर आए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी उन्होंने पानी की किल्लत से अवगत करवाया था।
मगर अभी तक पानी की किल्लत का कोई समाधान नहीं हो पाया है। इसकी वजह से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण देसराज, मनोज कुमार, चैन सिंह, रवि कुमार, हंसराज, सुरेश, दलीप
कुमार, चमन सिंह और किशोर ने बताया कि समय रहते पंचायत में पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में लोगों की परेशानी विकराल रूप धारण कर सकती है।
ब्याणा में जल्द दूर होगी पेयजल किल्लत : अधिशासी अभियंता
क्योंकि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी और इससे पेयजल किल्लत भी बढ़ जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन और आईपीएच विभाग से मांग की कि पंचायत में चल रही पेयजल किल्लत का जल्द समाधान किया जाए। ताकि ग्रामीणों को पानी की बूंद-बूंद के लिए नहीं तरसना पड़े।
आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता हेमंत पुरी ने बताया कि उनके ध्यान में मामला लाया गया है। पंचायत में पानी की समस्या का समाधान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही ब्याणा में पानी की किल्लत दूर की जाएगी।