{"_id":"691f2dd9efa06cf6bf07869a","slug":"water-crices-in-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-635159-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शहर के लोगों की बढ़ी मुश्किलें, तीसरे दिन मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शहर के लोगों की बढ़ी मुश्किलें, तीसरे दिन मिल रहा पानी
विज्ञापन
गिरि गुम्मा परियोजना से पानी की सप्लाई घटने के बाद परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गिरी गुम्मा परियोजना से पानी की सप्लाई घट गई है। सप्लाई घटने के कारण लोगों को तीसरे दिन कंपनी की ओर से पानी मुहैया करवाया जा रहा है। शहर के फेज-3 कंगनाधार, खलीनी और कनलोग इलाकों में तो समस्या बदतर हो गई है। यहां के लोगों को 5 से 6 दिन बाद पानी की सप्लाई मिल रही है। इस कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। वीरवार को कैथू इलाके में भी शेड्यूल होने के बावजूद पानी नहीं मिल पाया। ऐसे में अब शुक्रवार सुबह यहां के लोगों को पानी की सप्लाई मुहैया करवाई जाएगी।
बताया जा रहा है कि बुधवार को गुम्मा में पानी की लाइन टूट गई है। ऐसे में शहर के कई इलाकों में जलसंकट की स्थिति पैदा हो गई है। कई घरों में टंकियां खाली हो चुकी हैं और लोग खरीदकर पानी लाने को मजबूर हैं। फेज-3 में रहने वाले लोगों का कहना है कि सप्ताह में दो बार पानी मिल रहा है। हालांकि दूसरी ओर कंपनी का कहना है कि परियोजना में मरम्मत कार्य चल रहा है। इस वजह से सप्लाई कम आ रही है।