{"_id":"642488f31fdfd6f1ae0cf994","slug":"water-bill-process-distrube-in-shimla-shimla-news-c-19-sml1001-104600-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शहरवासियों को झटका, एकसाथ देना होगा चार माह का पानी बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शहरवासियों को झटका, एकसाथ देना होगा चार माह का पानी बिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में जनवरी से बंद है पानी बिल जारी करने के प्रक्रिया, अब अप्रैल में भी नहीं मिलेंगे बिल
नए ठेकेदार को दिया है बिल बांटने का काम
शिमला। राजधानी के 35 हजार से ज्यादा पेयजल उपभोक्ताओं को अब अप्रैल में भी पानी के बिल नहीं मिलेंगे। शहर में बिलिंग व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे नए ठेकेदार का साॅफ्टवेयर तैयार न होने के कारण शहरवासियों को बिल जारी करने की प्रक्रिया ठप हो गई है। शहर में 35 हजार पेयजल उपभोक्ता हैं। इनमें 25 हजार घरेलू उपभोक्ता हैं जबकि दस हजार व्यावसायिक और निर्माण कनेक्शन वाले उपभोक्ता हैं।
शहर के लोगों को अब मई में ही पानी बिल मिलेंगे। यह बिल जनवरी से लेकर अप्रैल तक चार माह के होंगे। लोगों को एकसाथ चार माह का पानी का बिल चुकाना पड़ेगा। नई दरें लागू होने के कारण बिल भी इस बार ज्यादा देना होगा। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। पेयजल कंपनी के अनुसार अभी तक जो ठेकेदार शहर में पानी के बिल जारी कर रहा था उसका टेंडर जनवरी में खत्म हो चुका है। शहर के कुछेक वार्डाें में ही जनवरी के बिल जारी हुए हैं। इसके बाद हर वार्ड में बिल जारी करने का काम बंद पड़ा है। वहीं मासिक बिल न आने के कारण लोग अब कंपनी के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। कंपनी के कर्मचारी जवाब दे रहे हैं कि अभी बिल नहीं मिलेंगे।
पहले साॅफ्टवेयर बनेगा, फिर कर्मचारी तैनात होंगे
कंपनी का कहना है कि शहर में बिल जारी करने का काम अब नया ठेकेदार करेगा। इसका टेंडर अवार्ड हो चुका है। यह ठेकेदार अपना साॅफ्टवेयर तैयार कर रहा है। इसे मंजूरी मिलने के बाद यह अपने कर्मचारी तैनात करेगा जो घर घर जाकर मीटर रीडिंग करेंगे और बिल जारी करेंगे। इस पूरी व्यवस्था में अप्रैल महीना लग जाएगा। ऐसे में मई से ही लोगों को बिल जारी किए जाएंगे। लोगों को मई में एकसाथ चार महीने का बिल चुकाने के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
कोट
तैयार हो रहा नया साॅफ्टवेयर : एजीएम
शहर में पेयजल बिल जारी करने की प्रक्रिया अभी बंद है। ऐसे में लोगों को बिल नहीं आ रहे। नए ठेकेदार को बिल जारी करने का जिम्मा दिया गया है। यह बिल का साफ्टवेयर तैयार कर रहा है। मई से लोगों को नियमित बिल मिलने शुरू हो जाएंगे।
-पीपी शर्मा, एजीएम पेयजल कंपनी
अपने खराब मीटर बदले लोग : कंपनी
शहर में सैकड़ों लोगों के पेयजल मीटर अभी तक खराब पड़े हैं। नोटिस के बावजूद लोग इन्हें नहीं बदल रहे। खराब मीटर होने के कारण कंपनी इन्हें रीडिंग पर बिल जारी नहीं कर पा रही। कंपनी ने ऐसे लोगों से अपील की है कि वह खराब मीटर जल्द बदल लें। ऐसा न करने पर आने वाले दिनों में इनसे महंगी व्यावसायिक दरों पर बिल वसूले जा सकते हैं।