{"_id":"5fb3bd3a8ebc3e9bbd5f6217","slug":"watchman-burnt-alive-to-death-due-to-fire-in-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: आग लगने से चौकीदार की जिंदा जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: आग लगने से चौकीदार की जिंदा जलकर मौत
Tue, 17 Nov 2020 05:38 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 17 Nov 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के मंडी जिले में बीबीएमबी वर्कशॉप की गुमटी में मंगलवार तड़के आग लगने से ड्यूटी पर तैनात एक चौकीदार की जिंदा जलने से मौत हो गई। चौकीदार की पहचान प्रेम सिंह परमार (59) निवासी भरजवानु तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बीबीएमबी की फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक गुमटी पूरी तरह जल चुकी थी। इसके अंदर प्रेम सिंह की भी मौत हो गई थी। डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह और बीएसएल थाना से एएसआई महेंद्र सिंह ठाकुर ने टीम सहित मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना को लेकर पुलिस विभाग की फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटा लिए हैं। अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। प्रथम दृष्टया आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। बीबीएमबी के इस स्टोर में आमतौर पर दो चौकीदार होते थे लेकिन सोमवार को प्रेम सिंह अकेला ही था। मौके पर हीटर और मृतक का खाने का टिफिन भी जले हुए पाए गए हैं। डीएसपी गुरबचन सिंह ने कहा कि एक चौकीदार की जलने से मौत की सूचना मिली है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं। आग लगने के कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद होगा। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल सुंदरनगर में करवाने के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन