फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Warning to teachers opposing government decisions by creating a news portal

उच्च शिक्षा निदेशालय: न्यूज पोर्टल बनाकर सरकारी फैसलों का विरोध करने वाले शिक्षकों को चेतावनी

Tue, 20 Sep 2022 08:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Sep 2022 08:25 PM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशालय ने कई शिक्षकों और गैर शिक्षकों के खिलाफ शिकायतें मिलने पर संज्ञान लेते हुए कॉलेज और स्कूल प्रिंसिपलों को पत्र जारी कर आगाह करने के आदेश दिए हैं। दोबारा इस तरह की शिकायतें मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए चेताया गया है। 

विज्ञापन
Warning to teachers opposing government decisions by creating a news portal
उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी सेवाओं के साथ-साथ सोशल मीडिया पर न्यूज पोर्टल बनाकर सरकारी फैसलों का विरोध करने वाले शिक्षकों को कड़ी चेतावनी जारी की गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने कई शिक्षकों और गैर शिक्षकों के खिलाफ शिकायतें मिलने पर संज्ञान लेते हुए कॉलेज और स्कूल प्रिंसिपलों को पत्र जारी कर आगाह करने के आदेश दिए हैं। दोबारा इस तरह की शिकायतें मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए चेताया गया है। कई शिक्षकों पर फेसबुक पेज पर समाचार पत्रों की खबरों की पीडीएफ प्रचारित करने का भी आरोप है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि शिकायतें मिली हैं कि कई शिक्षकों और गैर शिक्षकों ने अपने न्यूज पोर्टल बनाए हुए हैं।

विज्ञापन


पोर्टल बनाने के लिए निदेशालय से कोई मंजूरी नहीं ली गई है। इन न्यूज पोर्टल पर सरकार के फैसलों और नीतियों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कृत्य सरकारी सेवाओं की शर्तों का उल्लंघन है। सोशल मीडिया पर न्यूज पोर्टल चलाने वाले इन शिक्षकों व गैर शिक्षकों के कारण समाज में विभाग और सरकार की छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। फैसलों और नीतियों को लेकर भ्रम की स्थिति भी बनाई जा रही है। ऐसे में शिक्षा निदेशालय ने सरकार से चर्चा करने के बाद इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले शिक्षकों और गैर शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का फैसला लिया है। मंगलवार को स्कूल और कॉलेज प्रिंसिपलों के माध्यम से चेतावनी जारी की गई है। अगर इस प्रकार की गतिविधियों पर विराम नहीं लगा तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed