फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Warning to SDM and Assistant Director for delay in RTI Information

एसडीएम और सहायक निदेशक समेत कई अफसरों को चेतावनी

Wed, 25 Dec 2019 01:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 25 Dec 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
Warning to  SDM and Assistant Director for delay in RTI Information
RTI ACT

राज्य सूचना आयोग ने आरटीआई में मांगी गई सूचना नहीं देने पर एसडीएम, बीडीओ समेत कई अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है। यह आदेश अलग-अलग अपीलों और शिकायतों पर आयोग ने जारी किए हैं। आयोग ने एसडीएम नागरिक देहरा को बतौर प्रथम अपीलीय अथॉरिटी आरटीआई की अपील का निपटारा नहीं करने का कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग ने एसडीएम को चेतावनी दी कि वह भविष्य में आरटीआई एक्ट में अपीलों का निपटारा सावधानी से करें।  

विज्ञापन

एक अन्य अपील में आयोग ने सहायक निदेशक उच्च शिक्षा को चेतावनी दी कि वह आरटीआई के मामलों को गंभीरता से लें, जिससे कि भविष्य में दंडात्मक कार्रवाई से बचाव हो। मिड डे मील योजना के बारे में मांगी गई एक सूचना देने के आवेदन को सहायक  निदेशक ने हल्के  में लिया। इससे सूचना उपलब्ध करवाने में देरी हो गई। आयोग ने एक और अपील पर एचआरटीसी को सलाह दी कि वह आरटीआई की अपीलों का निपटारा करें, जिससे भविष्य में आरटीआई के अपीलकर्ताओं को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन


एक अन्य अपील में आयोग ने राज्य लोक निर्माण रोहड़ू मंडल के अधीक्षण अभियंता को भी चेतावनी दी है कि उन्होंने प्रथम अपीलीय अथॅारिटी के रूप में कार्रवाई नहीं की। अधीक्षण अभियंता भविष्य में ऐसे मामलों का निपटारा करते समय सतर्क रहें। आयोग ने अधिशासी अभियंता चौपाल मंडल की ओर से इस अपील पर अतिरिक्त फीस मांगने को भी सही नहीं पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed