फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   warning of hailstorm and thunderstorms in himachal, Orange alert issued

हिमाचल में अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

Mon, 04 May 2020 05:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 May 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
warning of hailstorm and thunderstorms in himachal, Orange alert issued
सांकेतिक तस्वीर

येलो अलर्ट के बीच प्रदेश में सोमवार को मौसम मिलाजुला बना रहा। रोहतांग में जहां हल्की बर्फबारी दर्ज हुई। वहीं, मैदानी जिलों में चटक धूप खिली। मंगलवार को प्रदेश के छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 10 मई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना भी जताई गई है। सोमवार दोपहर बाद कुल्लू और लाहौल-स्पीति में एक बार फिर मौसम बिगड़ा।

विज्ञापन


रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है जबकि निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। रविवार से ही घाटी में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। खराब मौसम के चलते रोहतांग दर्रा होकर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई। लाहौल जाने वाले लोगों की घर वापसी की उम्मीदों को एक बार फिर झटका लगा है। प्रशासन से साफ किया है कि मौसम खुलने पर ही रोहतांग दर्रा होकर वाहनों को भेजा जाएगा। राजधानी शिमला में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.0, बिलासपुर में 32.0, हमीरपुर में 31.7, कांगड़ा में 30.0, सुंदरनगर में 29.6, भुंतर-नाहन में 28.8, सोलन में 27.0, चंबा में 28.2, धर्मशाला में 23.4, शिमला में 20.1, कल्पा में 17.5 और केलांग में 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 0.1, कल्पा में 5.7 और शिमला में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed