फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ward seal of Golwan Panchayat of Kangra, ban on exit from homes

कांगड़ा की गोलवां पंचायत का वार्ड सील, घरों से निकलने पर पाबंदी

Sat, 16 May 2020 08:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजा का तालाब (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, राजा का तालाब (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 May 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Ward seal of Golwan Panchayat of Kangra, ban on exit from homes
सुलह बाजार को सैनिटाइज करते कर्मी - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कांगड़ा जिले के उपमंडल फतेहपुर की पंचायत गोलवां के वार्ड नंबर चार के 23 वर्षीय युवक  शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। ऐसे में प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो चुका है। शनिवार को डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा खुद टीम के साथ गोलवां पहुंचे। उन्होंने गोलवां पंचायत का जायजा लिया। प्रशासन ने शनिवार को रोड मैप तैयार करके गोलवां पंचायत के वार्ड चार को कंटेनमेंट जोन में डाल दिया, जबकि सथेरा का वार्ड नंबर 5, गोलवां- 2 का वार्ड नंबर तीन, बलेहड़-1, बलेहड़-2, गांव कोठी, टिक्कर, बड़ी बतराहण पंचायत का गांव चमोली व हटपंग पंचायत का सकरी बफर जोन में डाले गए हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार देर रात लगभग ग्यारह बजे गोलवां पंचायत के वार्ड चार के युवक को एंबुलेंस से बैजनाथ भेजा गया था। युवक और उसके पिता दिल्ली नंबर की टैक्सी से आठ मई को लेकर गोलवां पहुंचे थे। टैक्सी चालक उसी दिन वापस दिल्ली चला गया था, जबकि युवक व उसके पिता होम क्वारंटीन में थे। इसी दौरान वीरवार को युवक में कोरोना से संबंधित लक्षण महसूस होने पर सैंपल लिया गया, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
विज्ञापन


डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने बताया कि स्थिति का जायजा लेने के बाद गोलवां पंचायत क्षेत्र के गोलवां पंचायत के चांदनी चौक, बलेहड़- 1, बलेहड़-2 कोठी, टिक्कर, चमोली, सथेरा, ठाकुरद्वारा, पदेहड़, हटपंग, राधा स्वामी सत्संग घर, रैहन पदेहड़ रोड पर आवाजाही पूर्णत: बंद कर दी गई है, जबकि साथ लगते गांवों की सीमाओं पर नाकाबंदी कर दी गई है। डीएसपी ने बताया कि इन पंचायतों के गांव व वार्ड के लोगों को अब घरों से बाहर आने की पूर्ण रूप से रोक होगी। एसडीएम फतेहपुर बलवान चंद ने बताया कि पंचायत गोलवां के क्षेत्र, ग्राम पंचायत बड़ी-वतराहन के कुछ गांव व हटपंग पंचायत के सकरी गांव में जरूरी सामान की होम डिलीवरी होगी। सब्जी की सप्लाई के लिए गाड़ियों का इंतजाम कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचरुखी थाना के पुलिस कर्मियों और परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव

उपमंडल पालमपुर के थाना पंचरुखी में सभी पुलिस कर्मियों की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इससे सभी पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली है। साथ ही पंचरुखी थाने के पॉजिटिव आए पुलिस कर्मी के परिवार की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। 12 मई को पंचरुखी पुलिस थाना के एक पुलिस कर्मी की पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। इस पर पुलिस कर्मी के संपर्क में आए 15 पुलिस कर्मियों को कृषि विवि में उसी दिन ही आईसोलेट कर दिया था।

अन्य पुलिस कर्मियों को होम क्वारंटीन किया गया था। थाने में तैनात सभी पुलिस कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों के कोरोना सैंपल लिए गए थे। अब इन सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उधर, पंचरुखी बाजार व गदियाड़ा पंचायत के लोगों में भी अब दहशत कम हुई है। डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने कहा कि पंचरुखी थाना के सभी पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी अभी होम क्वारंटीन और आईसोलेट में ही रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed