फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Walnut market knocks with 10% increase in price, paper variety is the first choice

दाम में 10 फीसदी बढ़ोतरी के साथ अखरोट की मार्केट में दस्तक, कागजी किस्म पहली पसंद

Sun, 12 Sep 2021 12:19 PM IST
Krishan Singh नीलम मेहता, अमर उजाला, मंडी
नीलम मेहता, अमर उजाला, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sun, 12 Sep 2021 12:19 PM IST
सार

सायर के पर्व पर अखरोट का विशेष महत्व है। हालांकि यह पर्व 16 सितंबर को मनाया जाएगा। लेकिन मंडी के सेरी, चौहटा बाजार, इंदिरा मार्केट व अन्य स्थानों में दुकानें सजनी शुरू हो गईं हैं। लोगों द्वारा सबसे अधिक कागजी अखरोट पसंद किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Walnut market knocks with 10% increase in price, paper variety is the first choice
अखरोट की मंडी की मार्केट में दस्तक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी में अखरोट ने बाजार में दस्तक दे दी है। शुरुआती सीजन में मंडी शहर में अखरोट 200 से लेकर 700 रुपये सैकड़ा के हिसाब से बिक रहा है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार अखरोट दस फीसदी महंगा है। इससे उत्पादकों के चेहरे खिल गए हैं। जबकि खरीदार थोड़े मायूस हैं। दरअसल सायर के पर्व पर अखरोट का विशेष महत्व है। हालांकि यह पर्व 16 सितंबर को मनाया जाएगा। लेकिन मंडी के सेरी, चौहटा बाजार, इंदिरा मार्केट व अन्य स्थानों में दुकानें सजनी शुरू हो गईं हैं। लोगों द्वारा सबसे अधिक कागजी अखरोट पसंद किया जा रहा है। सेरी मंच पर अखरोट की दुकान लगाए गोहर के प्रकाश ने बताया कि इस बार कागजी अखरोट की पैदावार कम हुई है। गांव-गांव से एकत्रित करके शहर तक पहुंचाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ रही है।

विज्ञापन


वहीं बालीचौकी के शेर सिंह ने बताया कि अखरोट बिक नहीं रहा है। क्योंकि दुकानों के आगे सेरी के साथ पार्किंग बनी है जिसके चलते ग्राहक नहीं पहुंच रहे। मुराह के इंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक इक्का-दुक्का ग्राहक ही अखरोट ले रहा है। लेकिन जैसे-जैसे पर्व नजदीक होगा, वैसे बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है। दस फीसदी के करीब दाम बढ़े हैं। वहीं खरीदारी करने पहुंचे सविता, बबली, संतोष, अंजु, सवित्री, कल्पना, वीरी सिंह, दिनानाथ, सुमन, शालू, सोनिया, जानकी, जयवंती, ममता, गौरी, मधु, माध्वी, चमन, रवि व देवेंद्र ने बताया कि इस बार अखरोट के दाम भी अन्य चीजों की भांति महंगा हो गया है।  
विज्ञापन


अखरोट की किस्म   दाम 
कागजी                  700 
बदामी                    500
भुर्ज                       400 
काठू छोटा साइज     200
काठू बड़ा साइज      300

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed