फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Voter list of panchayats in Himachal to be final before December 11

हिमाचल में पंचायतों की मतदाता सूची 11 दिसंबर से पहले होगी फाइनल

Tue, 17 Nov 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Nov 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Voter list of panchayats in Himachal to be final before December 11
पंचायत चुनाव-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में पुनर्गठन से प्रभावित और नई पंचायतों के वोटर 19 नवंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। राज्य चुनाव आयोग 11 दिसंबर से पहले इन पंचायतों की वोटर लिस्ट फाइनल करेगा। अभी तक चुनाव आयोग प्रदेश की साढ़े 2700 पंचायतों की मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दे सका है। इनकी छपाई का काम भी शुरू हो चुका है।  

विज्ञापन


राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों  ने बताया कि दूसरे चरण में कुल 875 पंचायतों की सूची को अंतिम रूप देना है ताकि इनकी वोटर लिस्टों के प्रकाशन का कार्य आरंभ किया जा सके। इन 875 पंचायतों में करीब चार सौ पंचायतें नई बनाई गई हैं और शेष पंचायतों  पर पुनर्गठन से असर पड़ा है। इन पंचायतों की मतदाता सूची तैयार करने कार्यक्रम निर्धारित किया गया। 
विज्ञापन


आयोग के अधिकारी ने कहा कि वोटर लिस्ट को लेकर दावे और आपत्तियां पंजीकृत डाक से भी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद इन दावें और आपत्तियों को निपटाने के लिए अधिकारियों को हफ्ते का समय दिया गया है। इसके बाद सात दिन में अपील की जा सकेंगी। इन अपीलों पर सुनवाई के लिए पांच दिन का समय रहेगा। इसके बाद वोटर लिस्टों को 11 दिसंबर तक अंतिम रूप देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed