Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Volvo buses from outside states will no longer be parked at Tutikandi.

Shimla News: बाहरी राज्यों की वोल्वो बसें अब टुटीकंडी में नहीं होंगी खड़ी

Fri, 15 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Volvo buses from outside states will no longer be parked at Tutikandi.
जिला प्रशासन के आदेशों पर नई व्यवस्था लागू, बसों की पार्किंग में कमी से यातायात जाम की समस्या होगी खत्म
विज्ञापन

अब शोघी के पास ही पार्क की जा रही वोल्वो बसें
ओल्ड बैरियर से टुटीकंडी तक पार्क की जा रही थीं बसें

क्राॅसिंग में सवारियों को उतारने और बैठाने की होगी अनुमति
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के ओल्ड बैरियर से लेकर आईएसबीटी तक रोज पार्क होने वाली बाहरी राज्यों से आने वाली वोल्वो बसों को पार्क करने पर रोक लगा दी है।
बीते दिनों जिला प्रशासन द्वारा शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के मकसद से क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के सुझाव और हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से बड़ी वोल्वो बसों को सड़क किनारे पार्क किए जाने पर रोक लगाए जाने की उठाई मांग पर यह निर्णय लिया है। अब बाहरी राज्यों से आने वाली कांट्रेक्ट और स्टेज कैरिज के रूप में चल रही निजी वोल्वो को राजधानी आईएसबीटी क्रॉसिंग के बस स्टॉप पर सिर्फ सवारियों को उतारने और चढ़ाने की अनुमति दी है। इन वोल्वो को शोघी के पास खुले स्थान पर पार्क करने के निर्देश दिए हैं। नई व्यवस्था के बाद ओल्ड बैरियर से लेकर आईएसबीटी क्रॉसिंग तक वोल्वो बसों के खड़े होने से लगने वाले जाम में कमी आएगी। क्राॅसिंग से लेकर आईएसबीटी तक परिवहन निगम की बसें ही उपयुक्त जगह को देखकर पार्क की जा रही हैं। इस नई व्यवस्था से इस क्षेत्र में बड़ी बसों के पार्क होने से लगने वाले जाम और निगम की बसों को आवाजाही में पेश आने वाली परेशानी कम हुई है।



बैठक में हुआ फैसला कर दिया लागू

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विश्व मोहन चौहान ने माना कि जिला प्रशासन के साथ हुई व्यवस्था सुधार को लेकर बैठक में लिए गए निर्णय को लागू कर दिया है। अब बड़ी वोल्वो बसों को ओल्ड बैरियर से आगे पार्क किए जाने की अनुमति नहीं है। यदि कोई बस पार्क करता है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। आरटीओ कार्यालय और ट्रैफिक पुलिस इस पर नजर रख रहा है। वोल्वो बसों को सिर्फ क्राॅसिंग पार्किंग के पास बस ठहराव के लिए बने मोड़ पर सवारियों को उठाने और उतारने की अनुमति है। उन्होंने माना कि बाहरी राज्यों से कांट्रेक्ट कैरिज और स्टेज कैरिज के रूप में बसें आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article