{"_id":"6727838b60b0ab087509e2e4","slug":"volvo-bus-service-to-delhi-shimla-news-c-19-sml1001-434163-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिमला-दिल्ली रूट पर वोल्वो फिर शुरू, पर्यटकों को लेकर सुबह पहुंचेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिमला-दिल्ली रूट पर वोल्वो फिर शुरू, पर्यटकों को लेकर सुबह पहुंचेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज शिमला से दिल्ली के लिए जाएगी वोल्वो, ऑनलाइन पोर्टल पर एडवांस बुकिंग शुरू
बस में यात्रियों को पानी, मोबाइल चार्जिंग, एसी, पुश बैक सीट और थाई रेस्ट की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की शिमला-दिल्ली वोल्वो फिर से शुरू हो गई है। वोल्वो रविवार रात करीब 9 बजे दिल्ली स्थित हिमाचल भवन से पर्यटकों को लेकर शिमला के लिए रवाना हो गई है। सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे बस शिमला पहुंचेगी। इसी तरह शिमला से रात करीब साढ़े आठ बजे विक्ट्री टनल से दिल्ली के लिए वोल्वो का संचालन शुरू किया जाएगा।
राज्य पर्यटन विकास निगम ने पर्यटन कारोबार को उभारने और सैलानियों की सुविधा के लिए विंटर सीजन में बस को सुचारु रूप से चलाने की योजना है। दरअसल बीते दिनों निगम की मनाली-दिल्ली रूट की वोल्वो बस खराब हो गई थी। इसके चलते शिमला-दिल्ली रूट की बस को उस रूट पर स्थानांतरित किया गया है। अब दोबारा से शिमला-दिल्ली रूट पर वोल्वो बस सेवा को शुरू कर दिया गया है। पर्यटन निगम के मुताबिक दिल्ली से शिमला और शिमला से दिल्ली के बीच सफर करने वाले सैलानियों को एक हजार रुपये प्रति सवारी किराया देना होगा। उधर, ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल पर 4 नवंबर को शिमला से दिल्ली के लिए वोल्वो में 41 सीटों में से 13 सीटें बुक हो गई हैं। ट्रांसपोर्ट इंचार्ज दीपराम ठाकुर ने बताया कि पर्यटक अधिक जानकारी के लिए मालरोड स्थित बुकिंग काउंटर के नंबर 0177-2800073 पर संपर्क कर सकते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए बस में पानी, मोबाइल चार्जिंग, एसी, पुश बैक सीट और थाई रेस्ट की व्यवस्था की गई है।