फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vocational teachers' strike ends on assurance of Minister Rohit Thakur

Shimla: मंत्री रोहित ठाकुर के आश्वासन पर वोकेशनल शिक्षकों का धरना खत्म

Fri, 15 Nov 2024 10:35 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Nov 2024 10:35 AM IST
सार

11 दिनों से प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों से गुरुवार शाम को शिक्षा मंत्री ने चौड़ा मैदान जाकर शिक्षकों से मुलाकात की। 

विज्ञापन
Vocational teachers' strike ends on assurance of Minister Rohit Thakur
वोकेशनल शिक्षकों का धरना खत्म - फोटो : संवाद

विस्तार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के आश्वासन के बाद वोकेशनल शिक्षकों का धरना समाप्त हो गया है। 11 दिनों से प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों से गुरुवार शाम को शिक्षा मंत्री ने चौड़ा मैदान जाकर शिक्षकों से मुलाकात की।  इस दौरान शिक्षा मंत्री ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि राज्य सरकार वोकेशनल शिक्षकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकर बातचीत करेगी। इसके बाद कोई रास्ता निकाला जाएगा। उन्होंने वोकेशनल शिक्षकों से धरना प्रदर्शन खत्म कर वापस घर लौटने का आग्रह किया।

विज्ञापन


कई शिक्षकों को कंपनियों की ओर से 25 नवंबर तक काम पर न लौटने की स्थिति में टर्मिनेट करने का नोटिस भी जारी कर दिया गया था। उधर, वोकेशनल शिक्षक संघ के अध्यक्ष अश्वनी ढटवालिया ने कहा कि शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। उधर, शिक्षा मंत्री ने सचिवालय में वीरवार को उच्च, प्राथमिक और समग्र शिक्षा निदेशक के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री की ओर से शिक्षा की लेकर की गई घोषणाओं पर विचार विमर्श किया गया है। तीनों निदेशकों से शिक्षा विभाग में भरे गए रिक्त पदों की रिपोर्ट मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed