फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   vocational teachers of government schools on indefinite strike

Himachal: वोकेशनल शिक्षकों का हल्ला बोल, शिमला में धरना, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Mon, 04 Nov 2024 05:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Nov 2024 05:31 PM IST
सार

वेतन एरियर नहीं मिलने और निजी कंपनियों को बाहर करने की मांग को लेकर 2400 व्यावसायिक शिक्षक सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। 

विज्ञापन
vocational teachers of government schools on indefinite strike
वोकेशनल शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में वोकेशनल शिक्षा ठप हो गई है। वेतन एरियर नहीं मिलने और निजी कंपनियों को बाहर करने की मांग को लेकर 2400 व्यावसायिक शिक्षक सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। मांगें पूरी होने तक सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे। सोमवार को वोकेशनल शिक्षक संघ के बैनर तले इन शिक्षकों ने राजधानी शिमला स्थित चाैड़ा मैदान में धरना दिया। इस दाैरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और स्थायी नीति की मांग उठाई। मंगलवार को भी प्रदर्शन जारी रहेगा। हिमाचल प्रदेश के 1100 से अधिक सरकारी स्कूलों में सोमवार को वोकेशनल शिक्षा की पढ़ाई नहीं हुई। वोकेशनल शिक्षकों ने सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों को बाहर करने, समय पर वेतन अदायगी की मांग उठाई। दिवाली पर भी वेतन एरियर नहीं मिलने पर रोष जताया। 

विज्ञापन





वोकेशनल शिक्षक संघ के अध्यक्ष अश्वनी डटवालिया ने बताया कि प्रदेश के सरकारी उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में साल 2013 से 9वीं से 12वीं कक्षा तक छात्र-छात्राओं को वोकेशनल शिक्षा के विषय को पढ़ा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों में 80 हजार से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत हैं। वोकेशनल शिक्षकों को निजी कंपनियों के माध्यम से नियुक्त किया गया है। 17 कंपनियां इस कार्य के लिए पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि अधिकांश कंपनियों ने दिवाली पर भी उनका एरियर नहीं दिया, जबकि शिक्षा निदेशक ने 5 अक्तूबर को एक आदेश जारी कर कहा था कि 20 तारीख तक सभी वोकेशनल शिक्षकों को वेतन का एरियर एकमुश्त दिया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुछ कंपनियों ने एक-दो महीने का ही एरियर दिया है। शिक्षा निदेशक ने छह माह के एरियर का भुगतान एकमुश्त देने को कहा था। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों को दिवाली के चलते 28 अक्तूबर को वेतन का भुगतान किया है। लेकिन वोकेशनल शिक्षकों को अभी तक अक्तूबर का वेतन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मांगों को जब तक पूरा नहीं किया जाएगा, शिक्षकों का प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed